फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   youth jumped in satluj river in rampur shimla

सतलुज नदी में कूदा युवक, नहीं लगा कोई सुराग

Fri, 16 Aug 2019 05:17 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ब्रौ(रामपुर बुशहर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ब्रौ(रामपुर बुशहर) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 16 Aug 2019 05:17 PM IST
विज्ञापन
youth jumped in satluj river in rampur shimla

पुलिस थाना ब्रौ के भैंरोवीर मंदिर के साथ गुरुवार सुबह एक युवक सतलुज नदी से कूद गया। युवक की तलाश में पुलिस और स्थानीय लोग जुटे हुए हैं। युवक की तलाश को दिनभर सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन युवक का कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया है, हालांकि युवक की तलाश शुक्रवार को भी जारी रही।

विज्ञापन


पुलिस थाना ब्रौ से मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार सुबह करीब 10:05 बजे एक युवक अशोक कुमार (35) पुत्र केवल राम, गांव करतापुर, रोपड़, पंजाब जगातखाना के साथ लगते भैंरोवीर मंदिर के पास से सतलुज नदी में कूद गया।
विज्ञापन


अशोक कुमार यहां सालों से नाई की दुकान करता था। नदी में कूदने से पहले उसने अपनी पत्नी और साथ लगती दुकान में काम करने वाले दुकानदार को फोन किया था। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही पुलिस का दल और स्थानीय लोगों ने सतलुज किनारे युवक की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिन भर चले सर्च ऑपरेशन में युवक का कोई भी सुराग नहीं लग पाया। इन दिनों सतलुज नदी का बहाव भी काफी तेज है, जिस कारण युवक को तलाशने में खासी दिक्कतें पेश आ रही हैं। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।


उधर, डीएसपी आनी तेजेंद्र वर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस सतलुज नदी में कूदे युवक की तलाश कर रही है। नदी काफी उफान पर है। नदी के किनारे पुलिस और स्थानीय लोग सर्च ऑपरेशन चलाए हुए हैं। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed