{"_id":"5e452a4b8ebc3ee60b3cb25a","slug":"youth-escaped-from-police-custody-during-arrest-of-charas-kingpin-three-personnel-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"चरस सरगना को पकड़ने गई पुलिस की हिरासत से युवक फरार, तीन कर्मी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरस सरगना को पकड़ने गई पुलिस की हिरासत से युवक फरार, तीन कर्मी निलंबित
Thu, 13 Feb 2020 04:22 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 13 Feb 2020 04:22 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के मनाली में चरस तस्करी के सरगना को दबोचने गई मंडी सदर पुलिस की हिरासत से पौने दो किलो चरस के साथ धरा आरोपी भी फरार हो गया। फरार आरोपी को दबोचने के लिए पुलिस अब जगह-जगह हाथ-पांव मार रही है। नाकाबंदी भी की गई है लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं।
विज्ञापन
वहीं, लापरवाही बरतने पर एएसआई तेज सिंह, हेड कांस्टेबल मुकेश कुमार और एचएचसी बद्री सिंह को निलंबित कर दिया गया है। तीनों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। तीनों का मुख्यालय पुलिस लाइन तय किया गया है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि बीते 10 फरवरी की रात को मंडी के भ्यूली चौक में एक नेपाली युवक को पौने दो किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ में पाया गया कि यह चरस मनाली में एक व्यक्ति को पहुंचानी थी।
विज्ञापन
पुलिस ने सुनियोजित तरीके से मनाली में बैठे चरस सरगना को पकड़ने की योजना बनाई। मनाली पहुंचने पर सरगना पुलिस के जाल में नहीं फंसा। लिहाजा, शाम के समय गाड़ी में बैठती बार हथकड़ी पहनाते हुए आरोपी नेपाली ने पुलिस से हाथ छुड़वाया और अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया।
पुलिस अधीक्षक मंडी गुरदेव चंद शर्मा ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए टीमें लगी हुई हैं। इस मामले में तीन पुलिस कर्मचारियों की लापरवाही पाई गई है। तीनों को निलंबित कर विभागीय जांच अमल में लाई जा रही है।