फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Youth died due to drowning in river in Bankabara area sirmour

Sirmour: बांकाबाड़ा क्षेत्र में नदी में डूबने से उत्तर प्रदेश के युवक की मौत

Sun, 04 Sep 2022 06:14 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कालाअंब (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, कालाअंब (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Sun, 04 Sep 2022 06:14 PM IST
सार

औद्योगिक क्षेत्र मोगीनंद के बांकाबाड़ा क्षेत्र में 20 वर्षीय प्रवासी युवक की नदी में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान आसिफ खान पुत्र मुमताज खान निवासी गांव रहमतपुर, जिला खीरी (उत्तर प्रदेश) के तौर पर हुई है।

विज्ञापन
Youth died due to drowning in river in Bankabara area sirmour
युवक की नदी में डूबने से मौत(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र मोगीनंद के बांकाबाड़ा क्षेत्र में 20 वर्षीय प्रवासी युवक की नदी में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान आसिफ खान पुत्र मुमताज खान निवासी गांव रहमतपुर, जिला खीरी (उत्तर प्रदेश) के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक बांकाबाड़ा स्थित एक गीजर बनाने वाली इकाई में कार्यरत था और अपने साले के साथ रहता था। रविवार को अवकाश होने के कारण वह दोपहर के समय अपने साले के साथ पास ही स्थित सलानी नदी में कपड़े धोने और नहाने गया था।

विज्ञापन


उसी दौरान वह अचानक नदी के कुंड में गहरे पानी में जा गिरा और डूबने से उसकी मौत हो गई। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना कालाअंब पुलिस थाने में दी। कालाअंब पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मृतक का शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए नाहन मेडिकल कॉलेज में भेजा थाना कालाअंब प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed