फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Youth Congress took out a torch procession in support of Rahul Gandhi till Raj Bhavan

Shimla News: राहुल गांधी के समर्थन में युवा कांग्रेस ने राजभवन तक निकाला मशाल जुलूस

Fri, 07 Apr 2023 10:59 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 07 Apr 2023 10:59 PM IST
सार

 मुख्यमंत्री सुक्खू शिल्ली चौक से मशाल जुलूस में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि राजनीतिक षड्यंत्र के तहत विपक्षी दल कांग्रेस के सबसे बड़े नेता की सदस्यता रद्द की गई है। लोकतंत्र को कुचलने का प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में मशाल जुलूस निकाला जा रहा है। 

विज्ञापन
Youth Congress took out a torch procession in support of Rahul Gandhi till Raj Bhavan
युकां ने निकाला मशाल जुलूस - फोटो : संवाद

विस्तार

भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास के नेतृत्व में युवा कांग्रेस हिमाचल प्रदेश ने शुक्रवार शाम को राजीव भवन शिमला से राजभवन तक राहुल गांधी के समर्थन में मशाल जुलूस निकाला। मुख्यमंत्री सुक्खू शिल्ली चौक से मशाल जुलूस में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि राजनीतिक षड्यंत्र के तहत विपक्षी दल कांग्रेस के सबसे बड़े नेता की सदस्यता रद्द की गई है। लोकतंत्र को कुचलने का प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में मशाल जुलूस निकाला जा रहा है। मशाल जुलूस के दौरान युवा कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ और राहुल गांधी के समर्थन में नारेबाजी की। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। अदाणी के महाघोटाले को छुपाने का काम किया जा रहा है।

विज्ञापन


युवा कांग्रेस का मशाल जुलूस कश्मीर से कन्याकुमारी तक निकाला गया है। उन्हाेंने कहा कि राहुल गांधी की सदस्यता को ही रदद नहीं किया गया है, देश के लोकतंत्र को रदद किया गया है। राहुल गांधी से केंद्र सरकार घबरा गई है। केंद्र सरकार बदले की भावना से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि देश की जनता मोदी सरकार को लोकतंत्र को मिटाने और निरंकुश अहंकारी शासक के रूप में याद करेगी। मशाल जुलूस में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, विधायक हरीश जनारथा, युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अमरप्रीत लाली, सहप्रभारी विनीत कम्बोज, प्रदेश अध्यक्ष निगम भंडारी, और यदोपति ठाकुर सहित कई अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed