आरबीआई कार्यालय के बाहर युकां ने दिया धरना, जमकर की नारेबाजी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश युवा कांग्रेस ने वीरवार को प्रदेश अध्यक्ष मनीष ठाकुर के नेतृत्व में आरबीआई कार्यालय कसुम्पटी के बाहर नोटबंदी के दो साल पूरे होने के विरोध में सांकेतिक धरना दिया। युकां नेताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
भारतीय युवा कांग्रेस सचिव एवं प्रदेश प्रभारी जगदेव गागा ने विशेष तौर पर शिरकत की। गागा ने कहा कि नोटबंदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसलिए की थी, ताकि काला धन वापस आए। इससे आतंकवाद पर अंकुश लगेगा, नकली नोटों पर अंकुश लगेगा और साथ में 50 दिन का समय मांगा था।
इसके विपरीत नोटबंदी का असर यह हुआ कि लाखों युवाओं का रोजगार छिन गया। मध्यम एवं लघु उद्योग बंद हो गए। सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि में भारतीय अर्थ व्यवस्था 1.5 प्रतिशत गिर गई।
कई जगह कतार में सैकड़ों खडे़ गरीब लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। करोड़ों किसान भी नोटबंदी से प्रभावित हुए। इसका फायदा केवल भाजपा को हुआ उनकी आमदनी 81 प्रतिशत बढ़ गई।
अमित शाह को बतौर निदेशक 745.59 करोड़ नोटबंदी से केवल 5 दिनों मेें आए। केवल 99.3 प्रतिशत बंद की गई मुद्रा आरबीआई के पास वापस आ गई तो उद्देश्य जो काले धन खत्म करना था, वह काला धन कहां गया? यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तानाशाही रवैय के कारण हुआ।
इस दौरान प्रदेश महासचिव निशांत ठाकुर, नरेश दास्टा, उज्ज्वल सेन मेहता, दिनेश चोपड़ा, हेमंत शर्मा, विकास कुमार, विरेंद्र बांश्टू, मुख्य प्रवक्ता विजय चौहान, प्रदेश सचिव नरेंद्र पाल बिट्टू, चमन शर्मा, चंद्र शेखर दिवान, मीरा नेगी, देवेंद्र काल्टा, वीरेंद्र, मनोज शर्मा, कपिल ठाकुर, शिवि चौहान, प्रतीक शर्मा,
शिमला लोकसभा क्षेत्र के महासचिव कुश शर्मा, दीपक रोहाल, जितेंद्र ठाकुर, शिमला शहरी अध्यक्ष आकाश सैनी, ग्रामीण के अध्यक्ष अमित कोहली, ठियोग विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष मदन शर्मा, सोशल मीडिया के जिला संयोजक राजीव वर्मा और अन्य युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे।