फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Youth Congress Protest: High voltage drama between YuC and police for burning DGP's effigy

Youth Congress Protest: डीजीपी का पुतला फूंकने के लिए युकां और पुलिस के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा

Wed, 25 May 2022 07:53 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Published by: Krishan Singh Updated Wed, 25 May 2022 07:53 PM IST
सार

युकां कार्यकर्ताओं ने पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू के इस्तीफे की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की। पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर हल्का बल प्रयोग कर मंत्री की गाड़ी को निकाला।

विज्ञापन
Youth Congress Protest: High voltage drama between YuC and police for burning DGP's effigy
युकां का प्रदर्शन। - फोटो : संवाद

विस्तार

 वन मंत्री राकेश पठानिया का बुधवार सुबह सर्किट हाउस ऊना में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घेराव किया। कार्यकर्ताओं ने पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू के इस्तीफे की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की। पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर हल्का बल प्रयोग कर मंत्री की गाड़ी को निकाला। इसके बाद पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) संजय कुंडू का पुतला जलाने को लेकर शहर की मुख्य सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा हो गया। ऊना-धर्मशाला हाईवे पर करीब 15 मिनट तक पुलिसकर्मी युकां कार्यकर्ताओं के पीछे पुतला छीनने के लिए भागते रहे, लेकिन कार्यकर्ताओं ने पुलिस को गच्चा देकर पुतले को आग लगा दी। पुलिसकर्मियों ने आसपास की दुकानों से पानी लाकर आग बुझाई। मुख्य सड़क के बीचोंबीच भागदौड़ से कई वाहन चालकों और दुकानदारों में हड़कंप मच गया। इसके बाद वन मंत्री राकेश पठानिया की गाड़ी सर्किट हाउस पहुंची तो युकां कार्यकर्ता भी पहुंच गए।

विज्ञापन


विज्ञापन


मंत्री की गाड़ी के आगे बैठकर पुलिस भर्ती पेपर लीक होने के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। लगातार डीजीपी के इस्तीफे की मांग को लेकर नारेबाजी करते रहे। पुलिसकर्मियों ने जैसे-तैसे कार्यकर्ताओं को उठाया और मंत्री की गाड़ी को निकाला। प्रदर्शन यहीं न थमकर ऊना-धर्मशाला हाईवे पर जा पहुंचा। कांग्रेस कार्यकर्ता इनोवा गाड़ी में डीजीपी का पुतला लेकर उसे जलाने पहुंच गए। पुलिस पुतले को कब्जे में लेकर जद्दोजहद करने लगी, लेकिन कार्यकर्ता पुलिस को हाईवे पर गाड़ी के पीछे घुमाते रहे। सड़क पर लंबा जाम लग गया। रोटरी चौक के पास अचानक कार्यकर्ताओं ने गाड़ी की स्पीड बढ़ाई और आग जाकर पुतले को आग लगा दी। उधर, युकां जिलाध्यक्ष राघव ठाकुर ने कहा कि पेपर लीक मामले में डीजीपी को इस्तीफा देना चाहिए। इस मामले में युकां आंदोलन तेज करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 युकां पदाधिकारियों के खिलाफ केस
डीजीपी का पुतला जलाने के मामले में पुलिस ने युवा कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने तीन पदाधिकारियों को नामजद किया है। जबकि अन्य 15 से 20 कार्यकर्ताओं का उल्लेख एफआईआर में किया। पुलिस ने युवा कांग्रेस अध्यक्ष राघव ठाकुर, गगरेट युकां अध्यक्ष अमन ठाकुर, बसाल निवासी सुमित के अलावा 15 से 20 अन्य कार्यकर्ताओं के खिलाफ आईपीसी की धारा 143, 341, 336 के तहत केस दर्ज किया है। एएसपी प्रवीण धीमान ने बताय कि मामले में जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed