फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Youth congress president Vikramaditya Singh hits out at prem kumar dhumal

अनुराग ठाकुर का पंजाब के ड्रग माफिया से संबंध: विक्रमादित्य

Mon, 27 Mar 2017 08:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 27 Mar 2017 08:43 AM IST
विज्ञापन
Youth congress president Vikramaditya Singh hits out at prem kumar dhumal

युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह ने आरोप लगाया है कि धूमल और उनके पुत्र अनुराग ठाकुर ही हिमाचल में ड्रग माफिया को बढ़ावा दे रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ‘डी’ फैमिली ही डॉन ऑफ ड्रग माफिया है। वीडियो क्लिप में फोटो दिखाकर विक्रमादित्य ने दावा किया कि अनुराग ठाकुर का पंजाब के ड्रग माफिया से उठना-बैठना रहा है।

विज्ञापन


धूमल सरकार के कार्यकाल में ही ड्रग्स, शराब और खनन माफिया को बढ़ावा मिला है। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में इस पर रिकॉर्ड कार्रवाई हुई है। विक्रमादित्य ने संबंधित दस्तावेज भी पेश किए। रविवार को होटल होलीडे होम में मीडिया से बातचीत में विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि धूमल सरकार ने धारा 118 के तहत भी गड़बड़ी की है। जल्द ही इसका खुलासा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल को चुनौती देते हैं कि जितनी वे रैलियां करेंगे, उससे बड़ी रैलियां युवा कांग्रेस करेगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि फिजूलखर्ची घटाने के लिए सरकार को युवा कांग्रेस सुझाव भी देगी। धर्मशाला में दूसरी राजधानी के सरकार के फैसले पर विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि यह सांस्कृतिक और भावनात्मक एकता के लिए किया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा में जाने की बात को दूसरी राजधानी के फैसले से जोड़ने वाले निर्दलीय विधायक बलवीर वर्मा का बयान अजीबोगरीब है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपों के दस्तावेज दें धूमल
विक्रमादित्य बोले कि वह धूमल को चुनौती देते हैं कि उनके ब्रदर इन लॉ पर लगाए गए आरोपों पर ब्लैक एंड व्हाइट्स में दस्तावेज दें। नहीं तो इस बारे में कानूनी कार्रवाई को कहेंगे। उनका शराब के ट्रेड से दूर-दूर तक रिश्ता नहीं है।  

पार्टी ने चाहा तो शिमला ग्रामीण से लड़ूंगा चुनाव  
विक्र मादित्य सिंह ने कहा कि वे शिमला ग्रामीण में ही जनता से लगातार संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी ने चाहा तो वह यहीं से चुनाव लड़ेंगे। 

जनता जानती है, कौन शराब और ड्रग्स माफिया: अनुराग
भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रतिदिन 36 लोग फोटो खिंचवाते हैं। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से प्रतिदिन कितने लोग मिलते हैं और फोटो लेते हैं। विक्रमादित्य यह बता सकते हैं कि उनके साथ फोटो में कौन है। क्या वह इसकी गारंटी दे सकते हैं? 


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और विक्रमादित्य भोरंज उपचुनाव में अपनी हार को देखकर बौखलाए हुए हैं। अपनी नाकामियां छिपाने के लिए यह षड्यंत्र रचा जा रहा है। जनता सब जानती है कि कौन शराब और ड्रग्स माफिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed