फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Youth Congress President and Sudhir supporter Daksh Rana expelled from his post Himachal

Himachal: सुधीर समर्थकों पर हुई कार्रवाई, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष  दक्ष राणा को किया गया निष्कासित

Fri, 01 Mar 2024 01:49 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: श्याम जी. Updated Fri, 01 Mar 2024 01:49 PM IST
सार

युवा कांग्रेस के अध्यक्ष एवं सुधीर समर्थक अश्वनी उर्फ दक्ष राणा को पद से निष्कासित कर दिया गया है। दक्ष राणा ने सुधीर शर्मा के पक्ष में नारेबाजी की थी। इस दौरान माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया था।
 

विज्ञापन
Youth Congress President and Sudhir supporter Daksh Rana expelled from his post Himachal
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष निगम भंडारी ने धर्मशाला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष एवं सुधीर समर्थक अश्वनी उर्फ दक्ष राणा को पद से निष्कासित कर दिया है। गुरुवार को कचहरी चौक धर्मशाला में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू समर्थकों में शामिल विजय इंद्र करण और अन्य ने सुधीर शर्मा का पुतला जलाने का प्रयास किया था। 

विज्ञापन


सुक्खू समर्थक जब कचहरी चौक पर नारेबाजी कर रहे थे तो युवा कांग्रेस अध्यक्ष धर्मशाला दक्ष राणा भी अपने समर्थकों के साथ यहां पहुंचे और सुधीर शर्मा के पक्ष में नारेबाजी की। इस दौरान माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया। मामला शांत करने को लेकर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन दोनों तरफ से नारेबाजी के बाद हाथापाई हो गई। इस मामले में युवा कांग्रेस धर्मशाला के अध्यक्ष अश्वनी उर्फ दक्ष राणा को निष्कासित कर दिया है।
विज्ञापन


अश्वनी उर्फ दक्ष राणा ने कहा कि 'मैंने सुधीर शर्मा के पक्ष में गुरुवार दोपहर को ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। सुधीर शर्मा हमारे नेता हैं और उनकी अनदेखी किसी भी सूरत में बर्दास्त नहीं होगी। उन्होंने अपने दम पर धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र का विकास करवाया है। सुक्खू सरकार में उनकी अनदेखी करने के प्रयास किए जा रहे थे, जिसके चलते छह विधायकों समेत तीन निर्दलीय ने भाजपा उम्मीदवार का राज्यसभा चुनाव में साथ दिया। हम हमेशा सुधीर के साथ रहेंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed