{"_id":"5f50dda08ebc3e338b14191e","slug":"youth-congress-election-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपराधिक पृष्ठभूमि वाले नहीं लड़ सकेंगे युवा कांग्रेस चुनाव, मांगी शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपराधिक पृष्ठभूमि वाले नहीं लड़ सकेंगे युवा कांग्रेस चुनाव, मांगी शिकायतें
Thu, 03 Sep 2020 05:43 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 03 Sep 2020 05:43 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
आपराधिक पृष्ठभूमि के नेता युवा कांग्रेस के चुनाव नहीं लड़ सकेंगे। हाईकमान ने नामांकन भरने वाले अपराधों में संलिप्त नेताओं के खिलाफ 10 सितंबर तक ऑनलाइन शिकायतें मांगी हैं। आनलाइन शिकायतों का निपटारा कर हाईकमान ऐसे नेताओं के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करेगा। युकां सदस्यता अभियान के आखिरी दिन 15 सितंबर के बाद नए प्रदेशाध्यक्ष की तुरंत घोषणा कर दी जाएगी।
विज्ञापन
प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रभारी और राष्ट्रीय सचिव जगदेव गागा ने कहा कि प्रदेश, जिला और ब्लॉॅकों से कुल 395 प्रत्याशी चुनाव मैदान में डटे हैं। इनमें से 57 प्रदेश, 99 जिला कमेटियों और 239 विधानसभा कमेटियों के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। युकां सदस्य बनने के लिए 18 से 35 साल उम्र निर्धारित की है। हाईकमान ने साफ शब्दों में कहा है कि आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त किसी भी नेता को चुनाव नहीं लड़ने दिया जाएगा।
विज्ञापन
35 साल से ऊपर के नेताओं के युकां चुनाव लड़ने पर रोक है। नेताओं के नामांकन भरने के बाद अब 10 सितंबर तक युकां सदस्य आपराधिक पृष्ठभूमि वाले नेता के खिलाफ शिकायत की जा सकेगी। इन शिकायतों का निपटारा तत्काल करके कार्रवाई की जाएगी। चुनाव प्रचार के समय पार्टी के किसी नेता के फोटा का इस्तेमाल पोर्टल में नहीं किया जा सकेगा। अगर कोई नेता दोषी पाया जाता है तो उसे भी चुनाव नहीं लड़ने दिया जाएगा।
विज्ञापन