फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Youth Congress appointments district incharge before mc election in himachal

हिमाचल: नगर निगम चुनाव से पहले युवा कांग्रेस ने नियुक्त किए जिला प्रभारी

Thu, 18 Feb 2021 06:07 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 18 Feb 2021 06:07 PM IST
विज्ञापन
Youth Congress appointments district incharge before mc election in himachal
हिमाचल युवा कांग्रेस अध्यक्ष निगम भंडारी। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश के चार नगर निगमों में चुनाव से पहले युवा कांग्रेस (युकां) ने कमर कस ली है। युकां के प्रदेश अध्यक्ष नेगी निगम भंडारी ने गुरुवार को जिला प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं। सभी प्रभारियों को हर महीने समीक्षा बैठक करने के निर्देश दिए गए हैं। बैठकों के बाद विस्तृत रिपोर्ट प्रदेश कार्यालय को भेजने के लिए कहा गया है। वहीं, प्रत्याशियों के चयन के लिए प्रदेश कांग्रेस पहले ही पर्यवेक्षक तैनात कर चुकी है।   भंडारी ने युकां के कार्यकारी अध्यक्ष यदुपति ठाकुर को बूथ मैनेजमेंट का जिम्मा सौंपा है। उपाध्यक्ष अमित पठानिया को ऊना, मंडी, किन्नौर, चंबा और लाहौल स्पीति जिला का प्रभार दिया है।

विज्ञापन


पठानिया को प्रशिक्षण शिविरों का जिम्मा भी सौंपा गया है। महासचिव गोविंद शर्मा और राहुल चौहान को जिला शिमला ग्रामीण, होतम राम व अनु कुमारी मराठा को जिला मंडी का सह प्रभारी, गोल्डी चौधरी को जिला सोलन, सुरजीत सिंह भरमौरी, रवि ठाकुर और सुक्रांत भाटिया को जिला कांगड़ा, अंकुश ठाकुर और अभा नेगी को जिला कुल्लू, रजनीश मेहता, अरुणा महाजन व अब्दुल खलिक को जिला ऊना, अखिल अग्निहोत्री, प्रीति व नीलम कौंडल को जिला हमीरपुर, ईशान ओहरी, जितेंद्र धीमान, अनिता देवी व लक्की सिंह को जिला बिलासपुर, अलोब चौहान और प्रेम डोगरा को जिला सिरमौर, रितिका ठाकुर व कांता दिवान को शिमला शहरी और ज्योति कुमारी व दिशा सूद को जिला चंबा का सह प्रभारी बनाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed