फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   young man of Dioli died after being hit by Janshatabdi train

Una News: जनशताब्दी ट्रेन की चपेट में आने से दियोली निवासी युवक की मौत

Thu, 12 Oct 2023 04:17 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, दौलतपुर चौक (ऊना)
संवाद न्यूज एजेंसी, दौलतपुर चौक (ऊना) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 12 Oct 2023 04:17 PM IST
विज्ञापन
young man of Dioli died after being hit by Janshatabdi train
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में गोंदपुर बनेहड़ा गांव में बुधवार देर रात जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने के एक 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। रेलवे पुलिस ने गुरुवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया। मृतक की पहचान गोंदपुर बनेहड़ा के नजदीक दियोली गांव के निवासी सावन कुमार (22) पुत्र संदेश कुमार के तौर पर हुई। जानकारी के अनुसार बीते बुधवार को रात करीब 11:00 बजे दिल्ली से आई जनशताब्दी ट्रेन दौलतपुर के पास पहुंची। इसी दौरान सावन कुमार ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं कि वह ट्रैक पर क्यों गया था?

विज्ञापन


इसके बाद स्थानीय लोगों को घटना का पता चला और रेलवे पुलिस को सूचना दी गई। रेलवे पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। मृतक युवक का फोन भी रेलवे ट्रैक पर मिला। जनशताब्दी ट्रेन बुधवार को अपने निर्धारित समय से करीब 20 मिनट देरी से आ रही थी। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि युवक उस समय ट्रेन के आने से अनजान था। इसी कारण वह ट्रेन की चपेट में आया होगा। रेलवे पुलिस चौकी के प्रभारी पुरुषोत्तम चंद ने बताया कि मामले की जांच जारी है। घटनास्थल के आसपास के लोगों और मृतक के परिजनों से भी पूछताछ की गई है। उन्होंने लोगों से रेलवे ट्रैक से दूरी बनाकर रखने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed