Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   young man lost four fingers due to a sudden explosion and was referred to PGI.

Himachal: अचानक हुए धमाके से युवक की चार अंगुलियां कटीं, पीजीआई रेफर, जानिए पूरा मामला

Sat, 06 Dec 2025 03:33 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बड़सर (हमीरपुर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, बड़सर (हमीरपुर)। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 06 Dec 2025 03:33 PM IST
सार

हमीरपुर जिले के बड़सर चौक पर दोपहर के समय अचानक एक बड़ा ब्लास्ट हो गया। इस ब्लास्ट में 22 वर्षीय अतुल निवासी छपरोह गंभीर रूप से घायल हो गया। 

विज्ञापन
young man lost four fingers due to a sudden explosion and was referred to PGI.
घटना स्थल पर जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के बड़सर चौक पर दोपहर के समय अचानक एक बड़ा ब्लास्ट हो गया। इस ब्लास्ट में 22 वर्षीय अतुल निवासी छपरोह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में घायल युवक के दाएं हाथ की चार अंगुलियां भी अलग हो गईं। युवक को सिविल अस्पताल बड़सर से पीजीआई रेफर कर दिया है। अतुल अपने दोस्त की बाइक रिपेयर की शॉप की छत पर पटाखे चला रहा था कि अचानक तेज धमाका हुआ। धमाके की आवाज करीब एक किलोमीटर क्षेत्र में सुनाई दी।

विज्ञापन
Trending Videos

आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया। लोगों के अनुसार तो मौके पर तीन लोग मौजूद थे।  पुलिस सीसीटीवी की फुटेज के माध्यम से मौजूद अन्य दो लोगों की तलाश कर रही है। पुलिस को दिए बयान में घायल अतुल ने बताया कि घटना दिवाली के पटाखों के कारण हुई है, लेकिन घटनास्थल की स्थिति कुछ अलग कहानी बयां कर रही है। पुलिस ने संदेह जताते हुए जांच शुरू कर दी है। मौके पर दो और लोग मौजूद बताए जा रहे हैं, जिनकी पहचान और तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने स्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और मामले की गहन छानबीन जारी है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी लालमन शर्मा ने बताया कि पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है। युवक के अनुसार पटाखे के कारण यह घटना हुई है। अगर विस्फोटक होता तो युवक की जान जा सकती थी, लेकिन इस पहलू की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed