{"_id":"5fd642a6176c50517b4c52d6","slug":"young-girl-died-after-deteriorating-health-in-jalori-pass-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलोड़ी दर्रा में तबीयत बिगड़ने से युवती की मौत, छह लोगों के साथ आई थी घूमने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलोड़ी दर्रा में तबीयत बिगड़ने से युवती की मौत, छह लोगों के साथ आई थी घूमने
Sun, 13 Dec 2020 10:05 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बंजार (कुल्लू)
अमर उजाला नेटवर्क, बंजार (कुल्लू)
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 13 Dec 2020 10:05 PM IST
विज्ञापन
जलोड़ी दर्रा (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलोड़ी दर्रा घूमने आई फरीदाबाद की युवती की मौत हो गई। वह छह दोस्तों के साथ जलोड़ी दर्रा घूमने आई थी। उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई और बेहोश होकर गिर पड़ी। स्थानीय लोग उसे बंजार अस्पताल लाए, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। रविवार को दिल्ली से छह सदस्यीय दल जलोड़ी दर्रा घूमने आया था।
विज्ञापन
वापस आते समय आयुषी (21) पुत्री नरेंद्र कुमार निवासी हाउस नंबर 1791 ए, हाउसिंग बोर्ड सेक्टर 55 बलबगढ़, फरीदाबाद हरियाणा की तबीयत खराब हो गई। इसके बाद वह गिर पड़ी। एसपी गौरव सिंह ने कहा कि पुलिस ने शव को शव गृह में रख दिया है। मृतक के परिवार को सूचित कर दिया गया है। परिवार के आने पर शव का पोस्टमार्टम करवाकर इसे परिजनों को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन