फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   You will be able to monitor electricity bill from mobile in Himachal

हिमाचल में बिजली बिल पर मोबाइल से रख सकेंगे नजर, लगेंगे स्मार्ट मीटर

Mon, 22 Jul 2019 11:35 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 22 Jul 2019 11:35 AM IST
विज्ञापन
You will be able to monitor electricity bill from mobile in Himachal

आप जल्द ही मोबाइल फोन के जरिये अब घर और दफ्तर में हो रही बिजली की खपत पर नजर रख सकेंगे। इसके लिए प्रदेश सरकार सभी पुराने बिजली मीटरों को बदल कर स्मार्ट बिजली मीटर लगाने जा रही है।

विज्ञापन


पहले चरण में स्मार्ट सिटी शिमला और धर्मशाला को पायलट आधार पर चुना गया है। इन दोनों शहरों में इस साल 1.35 लाख स्मार्ट बिजली मीटर बदले जाएंगे। पूरे प्रदेश में साल 2021-22 तक करीब 24 लाख स्मार्ट बिजली मीटर लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन


स्मार्ट मीटर लगाने के बाद उपभोक्ताओं को एक मोबाइल एप्लीकेशन अपने फोन पर डाउनलोड करनी होगी। इस एप की मदद से बिजली खपत की पूरी निगरानी हो जाएगी। मोबाइल एप के जरिये उपभोक्ता किसी भी समय यह जान सकेगा कि उसने अब तक कितनी बिजली की खपत की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्री-पेड मीटर का ये होगा फायदा

You will be able to monitor electricity bill from mobile in Himachal

स्मार्ट मीटर से बिजली की रीडिंग लेने के लिए बोर्ड के कर्मचारियों को उपभोक्ता के घर जाने की जरूरत भी नहीं होगी। बोर्ड कार्यालय से रिमोट मीटरिंग के माध्यम से बिजली की खपत का पता चल जाएगा। इस मीटर के माध्यम से ऑनलाइन ही रीडिंग ले ली जाएगी।

लो वोल्टेज, बिजली बंद होने और बिजली चोरी करने की सूरत में कंट्रोल रूम में अपने आप जानकारी पहुंच जाएगी। यह मीटर इंटरनेट के माध्यम से कंट्रोल रूम से जुड़े रहेंगे।

बकाया भुगतान न करने पर उपभोक्ता के घर जाने के बजाय टेलीफोन की तरह कंट्रोल रूम से ही कनेक्शन काट दिया जाएगा। इस स्मार्ट मीटर को उपभोक्ता प्री-पेड मीटर के तौर पर भी इस्तेमाल कर सकेंगे। प्री-पेड मीटर मोबाइल फोन की तरह रिचार्ज हो सकेंगे।

इसके अलावा बिल जमा करवाने का विकल्प भी उपभोक्ताओं में मिलेगा। राज्य बिजली बोर्ड के प्रबंध निदेशक जेपी कालटा ने बताया है कि स्मार्ट मीटर को लगाने का काम जल्द शुरू होगा। सरकार के साथ इस प्रस्ताव को लेक चर्चा चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed