{"_id":"6544ee93aa6e7cc61f0f3397","slug":"you-can-apply-online-till-24th-november-to-fill-the-post-of-vc-in-hpu-shimla-2023-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla: एचपीयू शिमला में वीसी का पद भरने के लिए 24 नवंबर तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: एचपीयू शिमला में वीसी का पद भरने के लिए 24 नवंबर तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन
Fri, 03 Nov 2023 11:22 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 03 Nov 2023 11:22 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के कुलपति के पद को भरने के लिए सर्च कमेटी की बैठक के बाद विज्ञापन जारी कर दिया है।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजभवन ने पिछले डेढ़ साल से खाली चल रहे हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के कुलपति के पद को भरने के लिए सर्च कमेटी की बैठक के बाद विज्ञापन जारी कर दिया है। इसके लिए यूजीसी के रेगुलेशन-2018 में दी गई शर्तों और एचपीयू एक्ट 1970 के सेक्शन 12(1) में दी गई पात्रता शर्तों के अनुरूप कुलपति की नियुक्ति की जाएगी। विवि के कुलाधिपति राज्यपाल हिमाचल प्रदेश के सचिव की ओर से पद के लिए शुक्रवार को विज्ञापन जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
इसके अनुसार विज्ञापन जारी होने के 21 दिनों के भीतर यानी 24 नवंबर (शाम पांच बजे) तक तक पद के लिए राजभवन की वेबसाइट www.himachalrajbhavan.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। पद के लिए पात्रता शर्तों और आवेदन संबंधित ब्योरा राज भवन हिमाचल प्रदेश की वेबसाइट पर अपलोड किया गया है। आवेदनकर्ताओं को दिए गए फार्मेट में ही आवेदन करना होगा। इसे वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। आवेदन ऑनलाइन करना होगा और इसकी हार्ड कॉपी भी सचिव राज्यपाल हिमाचल प्रदेश कार्यालय में जमा करवानी होगी।
विज्ञापन
वीसी के पद के लिए कम से कम दस साल तक उच्च शिक्षण संस्थान में बतौर प्रोफेसर सेवाएं दी हों, प्रोफेसर स्तर के पद पर बतौर डीन, विभागाध्यक्ष या यूनिवर्सिटी में निदेशक स्तर के पद पर पांच साल का प्रशासनिक सेवाएं देने का अनुभव होना चाहिए। बोर्ड आफ स्टडीज, एकेडमिक काउंसिल, कार्यकारिणी परिषद या बोर्ड आफ मैनेजमेंट सीनेट में सांविधानिक पद पर कार्य करने का अनुभव, सरकारी विभाग या स्वायत्त संस्था में पहले से सेवाएं दे रहे आवेदनकर्ता को तय प्रक्रिया के तहत आवेदन करना होगा, जिसमें विजिलेंस क्लीयरेंस आदि देना होगा। पद के लिए आवेदनकर्ता तय फार्मेट में दी गई जानकारी की सत्यता को लेकर शपथपत्र, सेल्फ डेक्लेरेशन भी देनी होगी।
विज्ञापन