फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   You can apply online for admission in B.Ed till 6 June

HPU Shimla: बीएड में प्रवेश के लिए 6 जून तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

Tue, 21 May 2024 11:11 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 21 May 2024 11:11 AM IST
सार

प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) से संबंधित निजी और सरकारी बीएड कॉलेजों में प्रवेश के लिए जारी शेड्यूल के अनुसार प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन को एडमिशन पोर्टल खुल गया है।

विज्ञापन
You can apply online for admission in B.Ed till 6 June
एचपीयू शिमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) से संबंधित निजी और सरकारी बीएड कॉलेजों में प्रवेश के लिए जारी शेड्यूल के अनुसार प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन को एडमिशन पोर्टल खुल गया है। इस पोर्टल के माध्यम से छात्रों ने ऑनलाइन आवेदन करना भी शुरू कर दिया है। विद्यार्थी छह जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। तय समय पर आवेदन करने वाले विद्यार्थी बीस जून को विवि की ओर से आयोजित की जाने वाली बीएड प्रवेश परीक्षा में हिस्सा ले पाएंगे। 

विज्ञापन


विवि के डीएस और एडमिशन कमेटी के अध्यक्ष प्रो. बीके शिवराम ने बताया कि बीएड में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करने को पोर्टल खोल दिया है। विवि इस बार सिर्फ अपने संबंधित निजी और सरकारी बीएड कॉलेजों के लिए ही प्रवेश परीक्षा और काउंसलिंग प्रक्रिया आयोजित कर सीट आवंटन करेगा। मंडी और शिमला यूनिवर्सिटी के बीच तय हुई परिधि के अनुसार अब विवि से सिर्फ 60 बीएड कॉलेज ही रह गए हैं। 
विज्ञापन


बीएड की शुरू हुई इस प्रवेश प्रक्रिया के साथ ही प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को इस बार बीएड की बड़ी हुई फीस के लिए भी जेब ढीली करनी पड़ेगी।  प्रदेश सरकार के फैसले के बाद दोनों विश्वविद्यालय नए सत्र से फीस की नई दरों को लागू करेगी, जिसको लेकर विश्वविद्यालयों ने पहले ही सरकार की अधिसूचना को अपना लिया है। इसको लेकर प्रोस्पेक्ट्स में भी जानकारी अपलोड की गई है। छात्रों को इस बार पूरे कोर्स की 19,930 रुपये की अतिरिक्त फीस चुकानी होगी, जिससे फीस एक लाख 17 हजार तक हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

एमएड : पांच जून से शुरू होंगी प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं
 हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की एमएड कोर्स के पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं पांच से आठ जून तक आयोजित की जाएंगी। इसके लिए विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल ने परीक्षा शेड्यूल को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। छात्र परीक्षा के शेड्यूल को विवि की वेबसाइट पर देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed