{"_id":"62b0b130823ee2796b7ecafc","slug":"yoga-day-2022-himachal-s-mahindra-taught-power-and-hatha-yoga-in-more-than-30-countries","type":"story","status":"publish","title_hn":"yoga day 2022: 30 से अधिक देशों में हिमाचल के महिंद्र ने सिखाया पावर और हठ योग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
yoga day 2022: 30 से अधिक देशों में हिमाचल के महिंद्र ने सिखाया पावर और हठ योग
Tue, 21 Jun 2022 05:00 AM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 21 Jun 2022 05:00 AM IST
सार
वर्ष 2018 तक इंग्लैंड, सिंगापुर, वियतनाम सहित करीब 30 से अधिक देशों के लोगों को योग से जोड़ लिया था। योग को जीवन का अहम हिस्सा बनाकर वह अब तक देश-विदेश के सैकड़ों लोगों को असाध्य रोगों से निजात दिला चुके हैं।
विज्ञापन
धर्मशाला के शाहपुर के महिंद्र कुमार
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला के शाहपुर के महिंद्र कुमार इंग्लैंड, सिंगापुर और वियतनाम सहित 30 से अधिक देशों को योग सिखा चुके हैं। युवाओं को तंदुरुस्ती के लिए वह पावर योग सिखाते हैं। वहीं, बच्चों-बुजुर्गों को हठ योग सिखाकर शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ बनाने के लिए जागरूक कर रहे हैं। वर्ष 2018 तक इंग्लैंड, सिंगापुर, वियतनाम सहित करीब 30 से अधिक देशों के लोगों को योग से जोड़ लिया था। योग को जीवन का अहम हिस्सा बनाकर वह अब तक देश-विदेश के सैकड़ों लोगों को असाध्य रोगों से निजात दिला चुके हैं।
विज्ञापन
इस यात्रा में अब उनका लक्ष्य यूरोप में जाकर लोगों को योग करवाना है। इसके लिए उन्हें वीजा मिलने तक का इंतजार है। शाहपुर के रेहलू के रहने वाले महिंद्र कुमार ने बताया कि योग सिर्फ एक दिन करने का काम नहीं है। हमारे शरीर से ज्यादा कीमती और कुछ भी नहीं हो सकता। ऐसे में हमें हर सूरत में समय निकालकर योग को रोजाना करना चाहिए। वह बच्चों, बुजुर्गों को नि:शुल्क योग सिखा रहे हैं। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में यूरोपीय देशों में जाकर योग सिखाएंगे।
विज्ञापन