फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Year Ender 2020: himachal pradesh government employees yet no paid seventh pay commission

Year Ender 2020: इस साल सातवें वेतनमान के लिए तरसते रहे पौने दो लाख कर्मचारी

Sun, 27 Dec 2020 11:55 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 27 Dec 2020 11:55 AM IST
विज्ञापन
Year Ender 2020: himachal pradesh government employees yet no paid seventh pay commission
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश के पौने दो लाख कर्मचारियों को पूरा साल सातवें वेतनमान के लिए तरसना पड़ा। सरकार तीन साल के कार्यकाल में कर्मचारियों के मसले सुलझाने को संयुक्त सलाहकार समिति (जेसीसी) की बैठक नहीं बुला पाई। कर्मचारी लंबे से मांग कर रहे हैं कि जिस तरह अन्य राज्यों को केंद्रीय वेतनमान से जोड़ा गया है, उसी तरह से हिमाचल के कर्मचारियों को भी केंद्रीय वेतनमान से जोड़ा जाए। यह मामला वर्ष 2020 में भी लंबित रहा। 

विज्ञापन


प्रदेश के कर्मचारियों को पंजाब की तर्ज पर संशोधित वेतनमान दिया जाता रहा है। पंजाब सरकार ने कर्मचारियों को संशोधित वेतनमान नहीं दिया है। यही कारण है कि प्रदेश के पौने दो लाख कर्मचारी केंद्र के साथ संशोधित वेतनमान की मांग कर रहे हैं। उत्तराखंड सहित देश के अन्य राज्य केंद्र के साथ ही संशोधित वेतनमान देते रहे हैं। प्रदेश के कर्मचारियों को अंतरिम राहत तीस फीसदी राशि दी जा रही है, लेकिन संशोधित वेतनमान नहीं दिया गया।

विज्ञापन

 

वहीं, संयुक्त सलाहकार समिति की बैठक भी तीन साल से नहीं बुलाई गई। दर्जनों मुद्दे लंबित पड़े हैं। इनमें अनुबंध अवधि घटाने, टाइम स्केल देने, विभागों में पदोन्नति देने, रिक्त पदों को भरने जैसे मामले लटके रहे। हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष विनोद कुमार ने कहा कि वर्ष 2020 में भी कर्मचारियों को संशोधित वेतनमान नहीं मिला। केंद्रीय वेतनमान से हिमाचल के कर्मचारी नहीं जोड़े गए और न ही तीसरे साल भी जेसीसी बुलाई जा सकी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed