फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Yashasvi and Gunjan first from Shakrah school

Shimla News: शकराह स्कूल के यशस्वी और गूंजन प्रथम

Wed, 23 Jul 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Yashasvi and Gunjan first from Shakrah school
शकराह स्कूल में पौधरोपण कार्यक्रम में भाग लेते हुए। स्त्रोत स्कूल
शिमला। घणाहट्टी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल शकराह में बुधवार को पौधरोपण और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। यह आयोजन ईआईएसीपी पीसी हब, हिमाचल प्रदेश विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद् (हिमकॉस्ट) शिमला की ओर से एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत हुआ। इस मौके पर आयोजित कला प्रतियोगिता में वरिष्ठ वर्ग में बारहवीं की यशस्वी ने पहला, गौरव ने दूसरा और दसवीं के पार्थ ने तीसरे स्थान हासिल किया। कनिष्ठ वर्ग में छठी कक्षा की गूंजन ने पहला, राजवीर ने दूसरा और भावना ने तीसरा स्थान पाया। भाषण प्रतियोगिता में पल्लवी पहले, करीना दूसरे और मयंक ने तीसरा स्थान पाया। सभी विजेताओं को मुख्य अतिथि ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान छात्रों और शिक्षकों ने पर्यावरण जागरुकता से संबंधित रैली भी निकाली। प्रधानाचार्या इंदु गुप्ता ने सबका स्वागत किया। इस दौरान वैज्ञानिक अधिकारी एवं समन्वयक प्रियंका शर्मा, जिला विज्ञान पर्यवेक्षक पंकज शर्मा, एसएमसी के प्रधान और पीसी हब के सदस्य अजय पंवर तथा डॉ. ऋत्विक चौहान उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article