फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   wwe world champion the great khali met jairam thakur at dharamshala

सीएम जयराम से मिले ‘द ग्रेट खली’, पूर्व सरकार पर लगाया ये आरोप

Sat, 03 Feb 2018 02:49 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 03 Feb 2018 02:49 PM IST
विज्ञापन
wwe world champion the great khali met jairam thakur at dharamshala

डब्ल्यूडब्ल्यूई चैंपियन द ग्रेट खली ने धर्मशाला में सीएम जयराम ठाकुर से मुलाकात की। विश्व कुश्ती मनोरंजन के विश्व विख्यात हेवीवेट पेशेवर कुश्ती चैंपियन ‘द ग्रेट खली’ के नाम से मशहूर दलीप सिंह राणा ने निकट भविष्य में प्रदेश में हेवीवेट रेसलिंग चैंपियनशिप आयोजित करने की योजना के बारे में मुख्यमंत्री को जानकारी दी। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उन्होंने पहले भी पिछली सरकार को इस बारे अपना प्रस्ताव भेजा था, लेकिन इस पर कोई गौर नहीं किया गया। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के धीरैना गांव से संबंध रखने वाले दलीप सिंह पेशेवर कुश्ती प्रतियोगिता में अंडरटेकर को परास्त कर मशहूर हुए। 

विज्ञापन

सीएम ने मेगा कुश्ती प्रतियोगिता को दी मंजूरी

wwe world champion the great khali met jairam thakur at dharamshala

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में रेसलिंग चैंपियनशिप के आयोजन से न केवल राज्य का नाम रोशन होगा, बल्कि इस प्रतियोगिता से एकत्र धन का अधिकतम हिस्सा मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश में मेगा कुश्ती प्रदर्शन, जहां प्रसिद्ध रेसलर भाग लेंगे के प्रस्ताव को अपनी मंजूरी प्रदान की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार खेलों को प्रोत्साहित करने की इच्छुक है, लेकिन यह चिंताजनक है कि पिछली कांग्रेस सरकार ने खेलों को गंभीरता से नहीं लिया और न ही इस प्रकार के प्रस्तावों पर कोई कदम उठाए। 

मुख्यमंत्री ने खेल मंत्री गोविन्द ठाकुर को राज्य में रेसलिंग चैंपियनशिप के आयोजन करने के लिए आगे बढ़ने को कहा। उन्होंने कहा कि इससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed