{"_id":"353cde74fef0c6f85071a279944fce4d","slug":"wushu-international-player-vishakha-malik-interview-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश को गोल्ड दिलाना लक्ष्य: विशाखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश को गोल्ड दिलाना लक्ष्य: विशाखा
अभिषेक सोनी/अमर उजाला, बिलासपुर
Updated Mon, 26 Oct 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वुशु की इंटरनेशनल खिलाड़ी विशाखा मलिक देश के लिए गोल्ड जीतना चाहती हैं। केवल 21 साल की उम्र में एशियन चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाली मेरठ की इस खिलाड़ी की नजर इस बार स्वर्ण पदक पर है। इसके लिए वे कड़ी मेहनत कर रही हैं। विशाखा कहती हैं कि वुशु से आत्मविश्वास बढ़ता है।
विज्ञापन
शरीर चुस्त रहता है और आप अपनी सुरक्षा कर सकते हैं। इस खेल में कैरियर के साथ-साथ आत्म रक्षा के गुर भी सीखे जा सकते हैं। मेरठ के सरस्वती बिहार की विशाखा मलिक टर्की की अंकारा सिटी में वर्ल्ड चैंपियनशिप और वियतनाम में हुई एशियन चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीत चुकी हैं। इससे पहले वे दिसंबर में चंडीगढ़ में होने वाली सीनियर नेशनल प्रतियोगिता के लिए भी तैयारी कर रही हैं।
विज्ञापन
विशाखा रोजाना करीब चार घंटे अभ्यास करती हैं, जबकि प्रतियोगिता या चैंपियनशिप के दौरान छह से आठ घंटे तक अभ्यास होता है। विशाखा के पिता यशपाल सिंह मलिक उत्तर प्रदेश में पुलिस विभाग में सेवाएं दे रहे हैं, जबकि माता ब्रिजेश गृहिणी हैं।
विज्ञापन
अब तक जीते पदक- वर्ष 2008 से 2015 तक नेशनल चैंपियनशिप में उन्होंने गोल्ड तथा सिल्वर मेडल हासिल किए हैं। जिसमें मेरठ (2008), महाराष्ट्र (2009), हरिद्वार (2011), जम्मू (2012), कोलकाता (2013), जयपुर (2014) में गोल्ड तथा झारखंड (2010) तथा पटना (2015) में सिल्वर मेडल जीता। इसके अलावा वर्ष 2010 में रांची में हुई नेशनल गेम्स में सिल्वर मेडल प्राप्त कर चुकी हैं।