फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   wrong Towel stand scale question in hpbose 10th class exam

टॉवल स्टेंड की स्केल बनाने में उलझे दसवीं के परीक्षार्थी, 12 ग्रेस मार्क्स देने की मांग

Thu, 21 Mar 2019 05:00 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला/शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला/शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 21 Mar 2019 05:00 AM IST
विज्ञापन
wrong Towel stand scale question in hpbose 10th class exam
डेमो - फोटो : डेम

दसवीं कक्षा की ड्राइंग विषय की परीक्षा में हजारों परीक्षार्थियों को 26 अंक के प्रश्न के गलत माप ने उलझा दिया। परीक्षार्थियों ने परीक्षा हाल से निकलने के बाद इसकी शिकायत की।

विज्ञापन


इस पर केंद्रों की ओर से स्कूल शिक्षा बोर्ड के ध्यान में मामला लाया गया। सीएंडवी अध्यापक संघ के प्रदेशाध्यक्ष चमन लाल शर्मा ने माना कि प्रश्न पत्र में बड़ी चूक पाई गई है। प्रश्न पत्र सेट करने वाले ने स्केल के 26 नंबर के प्रश्न में टॉवल स्टेंड का स्केल हल करने के लिए दिया गया था।
विज्ञापन


इसमें एक साइड का माप 60 सेंटीमीटर होना चाहिए था। वह 80 सेंटीमीटर दिया गया था। गलत माप के कारण परीक्षार्थी स्केल की साइट और प्लान नहीं बना पाए। बताया कि साइड और प्लान के छह-छह अंक के दो प्रश्नों का उत्तर किसी छात्र का सही नहीं हो सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सभी परीक्षार्थियों को न्यूनतम 12 अंक की ग्रेस देने की मांग की है। बताया कि बोर्ड अध्यक्ष सुरेश सोनी ने लिखित में प्रश्न पत्र में पाई गई त्रुटि की शिकायत देने को कहा है। 

यह है मामला 

wrong Towel stand scale question in hpbose 10th class exam
फाइल फोटो

उधर, स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने कहा कि दसवीं कक्षा के कला विषय की परीक्षा में कुछ त्रुटि होने की सूचना मिला है। मामले की जांच की जाएगी।

दसवीं कक्षा के ड्राइंग की परीक्षा में 50 अंकों में से 24 अंक के ज्योमेट्री से संबंधित प्रश्न आते हैं। 26 अंक के स्केल का प्रश्न आता है। इसमें अलग-अलग अंक के भाग हल करने होते हैं। प्रश्न पत्र की प्रश्न संख्या सात में टॉवर स्टेंड का स्केल का प्रश्न पूछा गया था।

इसमें पार्श्व और ऊपरी दर्शन बनाने को कहा था, जिसका पैमाना एक सेंटीमीटर और दस सेंटीमीटर के अनुपात में दिया गया था। स्केल में इसकी एक साइड 80 सेंटीमीटर दी गई थी।

इस प्रश्न में अंक विभागजन इस तरह से था। इसमें सम्मुख सात, पार्श्व छह अंक, ऊपरी दृश्य छह अंक, पैमाना और कागज बांट के दो दो अंक, जबकि लिखाई और सफाई के तीन अंक तय किए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed