{"_id":"67891f76eba196fa8506fb3a","slug":"wrong-on-hrtc-inspector-accused-of-cutting-challan-shimla-news-c-19-sml1001-472704-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: एचआरटीसी इंस्पेक्टर पर गलत \nचालान काटने का लगा आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: एचआरटीसी इंस्पेक्टर पर गलत चालान काटने का लगा आरोप
विज्ञापन
सरकारी टैक्सी में सफर रहे थे बुजुर्ग
बोले, प्रमाणपत्र दिखाने से पहले काट दिया सौ रुपये का चालान
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। एचआरटीसी की संजौली से लक्कड़ बाजार रूट पर चलने वाली टैक्सी में वरिष्ठ नागरिक का इंस्पेक्टर ने चेकिंग के दौरान सौ रुपये का चालान काट दिया। वरिष्ठ नागरिक देवेंद्र कुमार का आरोप है कि इस दौरान इंस्पेक्टर ने उनकी एक नहीं सुनी और उनके साथ दुर्व्यवहार भी किया।
निगम प्रबंधन का तर्क है कि मौके पर व्यक्ति वरिष्ठता को प्रमाणित करने से संबंधित कार्ड प्रस्तुत नहीं कर पाया जिस वजह से इंस्पेक्टर ने यह कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार संजौली निवासी सेवानिवृत्त कर्मचारी देवेंद्र कुमार वीरवार शाम को पौने पांच बजे के करीब संजौली से एचआरटीसी की टैक्सी में बैठे। इस दौरान उन्होंने वरिष्ठ नागरिक कहकर टिकट कटवाया। सामान्य नागरिक के लिए जहां 20 किराया है वहीं वरिष्ठ नागरिक को किराये में पांच रुपये की छूट दी जाती है। बताया कि स्टॉपेज से एक मोड़ आगे ही निगम के इंस्पेक्टर ने टैक्सी को जांच के लिए रुकवाया और टिकटों की जांच शुरू की, जब वह उनके पास पहुंचा तो टिकट देखने पर उसने उन्हें वरिष्ठ नागरिक प्रमाणपत्र की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि भीड़ होने के कारण वह जब तक जेब से प्रमाणपत्र निकालने लगे इंस्पेक्टर ने चालान काट दिया। उनका पक्ष है कि उन्होंने इसके बाद संबंधित इंस्पेक्टर को एचआरटीसी और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से जारी वरिष्ठ नागरिक का प्रमाणपत्र भी दिखाया लेकिन उन्होंने उनकी एक न सुनी। इसके बाद उन्होंने मौके पर ही चालान का भुगतान कर दिया। वहीं डीएम शिमला देवासेन नेगी ने बताया कि यात्री मौके पर वरिष्ठ नागरिक का प्रमाणपत्र प्रस्तुत नहीं कर पाए थे। इस वजह से इंस्पेक्टर ने चालान काटा है। नियमों के मुताबिक चेकिंग के दौरान यात्री को संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करना जरूरी है। इसके बावजूद अगर शिकायत आती है तो इस मामले को लेकर छानबीन की जाएगी।