{"_id":"6aa944637bb2e6b41c0431d2","slug":"funds-will-now-be-released-only-upon-the-installation-of-new-meters-alongside-water-connections-shimla-news-c-19-sml1002-787014-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: अब पानी के कनेक्शन के साथ नए मीटर लगाने पर ही जारी होगा पैसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: अब पानी के कनेक्शन के साथ नए मीटर लगाने पर ही जारी होगा पैसा
विज्ञापन
इंपेक्ट
शहर में 24 घंटे पानी देने की योजना पर महापौर ने कंपनी से तलब किया रिकॉर्ड, पूछा अब तक कितने कनेक्शन दिए गए
कंपनी का दावा, अब तक 500 कनेक्शन ही दिए
मेयर ने कहा काम पूरा करने पर ही जारी करो पैसा
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी शिमला में 24 घंटे पानी देने की योजना का काम कर रही ठेकेदार कंपनी को नए कनेक्शन देने के साथ नया मीटर लगाने पर ही पैसा जारी होगा। महापौर सुरेंद्र चौहान ने इस योजना के काम और इसके तहत किए जा रहे भुगतान को लेकर सख्त आदेश जारी किए हैं।
शहर में निर्माणाधीन इस योजना के काम को लेकर मंगलवार को महापौर सुरेंद्र चौहान और उप महापौर उमा कौशल की अध्यक्षता में टाउनहॉल में बैठक हुई। इसमें पेयजल कंपनी शिमला जल प्रबंधन निगम के अधिकारियों के अलावा शहर में इस योजना का काम कर रही ठेकेदार कंपनी के प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया। मेयर ने कंपनी से पूछा कि अब तक इस योजना के तहत कितने कनेक्शन दिए गए हैं, इसके एवज में ठेकेदार कंपनी को कितना पैसा जारी किया है। ठेकेदार अधूरे काम कर रहा है तो इस पर क्या कार्रवाई की जा रही है।
शिमला जल प्रबंधन निगम के प्रबंध निदेशक वीरेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि इस योजना के तहत ढली, क्रेगनैनो में 500 नए कनेक्शन दिए हैं। हालांकि इनमें नए मीटर नहीं लगाए हैं। एग्रीमेंट के अनुसार नए मीटर भी ठेकेदार कंपनी को लगाने होंगे, इसके बाद ही उसे इनके ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस का पैसा जारी होगा। निदेशक ने दावा किया कि नए मीटर न लगाने के कारण ही ठेकेदार का ज्यादातर पैसा रोका है। इस पर बैठक में मौजूद ठेकेदार कंपनी के प्रतिनिधि ने कहा कि पैसा जारी न होने उनके काम प्रभावित हो रहे हैं। उन्हें पैसा मिलना चाहिए। मेयर से कहा कि उन्हें सभी वार्डों का काम सौंपा जाए। इस पर मेयर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि ऐसा नहीं होगा। नए मीटर न लगाने पर पैसा जारी नहीं होगा। साथ ही पिछले कामों को पूरा किए बगैर नए वार्डों में काम की मंजूरी भी अभी नहीं दी जाएगी। कंपनी ने बताया कि अब शहर में 36700 पेयजल उपभोक्ता हैं।
विज्ञापन
पहले मरम्मत करो, तभी मिलेगा नया काम
महापौर सुरेंद्र चौहान ने बैठक के तुरंत बाद कंपनी के अधिकारियों के साथ संजौली में चल रहे काम का जायजा लिया। यहां टैंक निर्माण के साथ नई लाइनें बिछाने का काम चल रहा है। महापौर ने टैंक का काम जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। न्यू शिमला में नई पेयजल लाइनें बिछाने का काम रात के समय शुरू करने के निर्देश दिए। यह वीआईपी इलाका है और पहले भी यहां काम पर विवाद हो चुका है। अब ऐसी शिकायतें नहीं मिलनी चाहिए। साथ ही कहा कि जिन वार्डों में सड़कें रास्ते खोदे हैं, उनकी तुरंत मरम्मत की जाए। फागली नाभा में भी जल्द नए टैंक बनाने को कहा है।
विश्व बैंक की टीम से पहले पहुंचेगा सतलुज का पानी
महापौर सुरेंद्र चौहान ने कंपनी के अधिकारियों से सतलुज पेयजल योजना को लेकर भी रिपोर्ट ली। पूछा कि कब तक सतलुज नदी का पानी शिमला पहुंचेगा। इस योजना में चल रहे काम अब तक कितने पूरे हुए हैं। कंपनी ने कहा कि चार अक्तूबर को विश्व बैंक की टीम तीन दिन के दौरे पर शिमला आ रही है। इस टीम में नेपाल, भूटान और बांग्लादेश के प्रतिनिधि शामिल होंगे। यह टीम शकरोड़ी जाकर योजना का जायजा लेगी। दावा किया कि इस टीम के आने से पहले सतलुज योजना को चला दिया जाएगा। योजना की पेयजल लाइन में वॉल्व लगाए जा रहे हैं। जल्द इनका काम पूरा होगा।