फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Writing Madhya Pradesh govt on the vehicle and playing hooters became expensive for driver in bilaspur

गाड़ी पर मध्यप्रदेश शासन लिखवाना और हूटर बजाना पड़ा महंगा

Fri, 02 Apr 2021 07:39 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Fri, 02 Apr 2021 07:39 PM IST
विज्ञापन
Writing Madhya Pradesh govt on the vehicle and playing hooters became expensive for driver in bilaspur
युवाओं को हूटर बजाना महंगा पड़ गया - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में मध्यप्रदेश के इंदौर से मनाली घूमने जा रहे युवाओं को हूटर बजाना महंगा पड़ गया। युवाओं की इनोवा गाड़ी पर मध्य प्रदेश सरकार लिखा हुआ था। यह युवक नौणी चौक से हूटर बजाते हुए जा रहे थे। जिसके बाद पुलिस ने बिलासपुर बस अड्डा चौक पर रोक कर चालान किया। पुलिस ने गाड़ी से हूटर निकाल कर जब्त कर लिया और गाड़ी में लिखे मध्यप्रदेश शासन को भी सफेद पट्टी से ढक दिया गया है।

विज्ञापन


मध्यप्रदेश के इंदौर से मनाली घूमने जा रहे युवाओं ने कानून का उल्लंघन करते हुए न केवल अपनी गाड़ी पर मध्यप्रदेश शासन लिखवा रखा था बल्कि नौणी चौक से हूटर बजाते हुए जा रहे थे। जिसे देख बिलासपुर सदर पुलिस ने बस अड्डा चौक पर गाड़ी को रोक दिया और कानून का उल्लंघन करने पर पर्यटकों का 2 हजार का चालान भी काटा गया। एएसआई भगत राम का ने कहा कि वीआईपी कल्चर खत्म  हो गया है। बावजूद अगर कोई लापरवाही करता है तो उसका चालान काटा जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed