{"_id":"5c376d30bdec22738335d63f","slug":"wrestling-association-election-committee-constituted-by-the-high-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेसलिंग एसोसिएशन के चुनाव को हाईकोर्ट ने गठित की कमेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेसलिंग एसोसिएशन के चुनाव को हाईकोर्ट ने गठित की कमेटी
Fri, 11 Jan 2019 10:55 AM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 11 Jan 2019 10:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईकोर्ट ने प्रदेश रेसलिंग एसोसिएशन के चुनाव के लिए कमेटी का गठन कर दिया है। पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश बीएल सोनी को ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है। ओलंपिक और द्रोणाचार्य पुरस्कार प्राप्तकर्ता जगमंदर सिंह, ओलंपिक और राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार प्राप्त योगेश्वर दत्त और ओलंपिक व मेजर ध्यानचंद पुरस्कार प्राप्त कर्ता कुलदीप मलिक को सदस्य नियुक्त किया है। मामले पर सुनवाई 7 मार्च को होगी।
विज्ञापन
मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायाधीश अजय मोहन गोयल की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई के बाद कमेटी का गठन करने के आदेश दिए। सुनवाई के दौरान रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया ने कोर्ट को बताया कि प्रदेश रेसलिंग एसोसिएशन के चुनाव के लिए टाइम शेड्यूल तय किया जा चुका है। इसके अनुसार 15 जनवरी से पहले यह चुनाव पूरे किए जाएंगे। कोर्ट ने चुनाव कमेटी को निर्देश दिए हैं कि चुनाव के दौरान नियमों का सख्ती से पालन किया जाए।
विज्ञापन
योग्य व्यक्तियों को ही चुनाव में भाग लेने दिया जाए। कोर्ट ने जिलाधीश एवं उप निरीक्षक पुलिस मंडी को आदेश दिए हैं कि चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए उपयुक्त पुलिस बल व कार्यकारी दंडाधिकारी को नियुक्त किया जाए। सुनवाई के दौरान कोर्ट को बताया गया कि एक फरवरी से 20 फरवरी तक पुरुष फ्री स्टाइल रेसलिंग व महिला जूनियर फ्री स्टाइल रेसलिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन