{"_id":"63e9e7c46d533999fe0d2189","slug":"wpl-auction-2023-harleen-deol-sushma-verma-vasuvi-fishta-2023-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला आईपीएल: हिमाचल की पांच क्रिकेटरों पर आज हो सकती है धनवर्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला आईपीएल: हिमाचल की पांच क्रिकेटरों पर आज हो सकती है धनवर्षा
Mon, 13 Feb 2023 01:04 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 13 Feb 2023 01:04 PM IST
सार
हरलीन ने अपना बेस प्राइज 40 लाख रुपये और सुषमा वर्मा ने 30 लाख रुपये रखा है। इन दोनों क्रिकेटरों पर बोली लगना तय है।
विज्ञापन
सुषमा वर्मा, हरलीन दयोल।
- फोटो : संवाद
विस्तार
पहले महिला आईपीएल के लिए आज क्रिकेटरों की नीलामी होगी। इस दौरान हिमाचल की पांच क्रिकेटरों पर भी बोली लगेगी। उम्मीद जताई जा रही है कि हिमाचल की इन क्रिकेटरों पर धनवर्षा हो सकती है। हिमाचल की ओर से हरलीन देओल, सुषमा वर्मा, सुष्मिता कुमारी, चित्रा जम्वाल और वसुवी फिस्टा के नाम नीलामी के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए हैं।
विज्ञापन
हरलीन ने अपना बेस प्राइज 40 लाख रुपये और सुषमा वर्मा ने 30 लाख रुपये रखा है। इन दोनों क्रिकेटरों पर बोली लगना तय है। इसके अलावा सुष्मिता कुमारी, चित्रा जम्वाल और वसुवी फिस्टा ने बेस प्राइज 10-10 लाख रुपये रखा है। बोली के लिए 409 क्रिकेटर पंजीकृत हैं।
विज्ञापन