फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   World Tuberculosis Day: Himachal pradesh tops in big states for TB eradication

हिमाचल के नाम बड़ी उपलब्धि: टीबी उन्मूलन में बड़े राज्यों में अव्वल, केंद्रीय मंत्री ने किया सम्मानित

Thu, 24 Mar 2022 01:06 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 24 Mar 2022 01:06 PM IST
सार

50 लाख से ज्यादा आबादी वाले राज्यों का टीबी उन्मूलन का आंकलन करने के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने आंकड़े जारी किए हैं। हिमाचल ने पहला स्थान हासिल किया है। गुरुवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख माडविया ने हिमाचल स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी को सम्मानित किया। 

विज्ञापन
World Tuberculosis Day: Himachal pradesh tops in big states for TB eradication
अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

टीबी उन्मूलन में हिमाचल प्रदेश ने देश के बड़े राज्यों को पीछे छोड़कर पहला स्थान हासिल किया है। आंध्र प्रदेश दूसरे स्थान पर है। 50 लाख से ज्यादा आबादी वाले राज्यों का आकलन करने के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह आंकड़े जारी किए हैं। गुरुवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख माडविया ने हिमाचल स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी को सम्मानित किया। हिमाचल सरकार की ओर से इस पुरस्कार को डॉ. गोपाल बेरी ने प्राप्त किया। हिमाचल में बीते वर्ष टीबी उन्मूलन में बेहतर कार्य किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से गांव- गांव में टीमें भेजी गईं। इस दौरान टीबी के मरीजों को ढूंढा गया।

विज्ञापन


हिमाचल के लिए यह गर्व की बात: स्वास्थ्य सचिव
इन मरीजों की संख्या 14,495 पाई गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इन्हें घर जाकर निशुल्क दवाइयां दी गईं। स्वास्थ्य कार्यकर्ता अपने सामने मरीजों को यह दवाइयां खिला रहे हैं। इस सराहनीय कार्य के लिए हिमाचल प्रदेश ने बड़े राज्यों की श्रेणी में प्रथम स्थान हासिल किया है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार 50 लाख से कम आबादी वाले राज्यों की श्रेणी में सिक्किम पहले, गोवा दूसरे स्थान पर रहा है। केंद्र शासित प्रदेशों की सूची में डीएनएच और डीडी पहले और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह दूसरे नंबर पर रहा। स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने बताया कि हिमाचल के लिए यह गर्व की बात है। 
विज्ञापन


सीएम ने स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों को सराहा 
उधर, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश में राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम (एनटीईपी) के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए राज्य के स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों की सराहना की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टीबी उन्मूलन में जिले भी सम्मानित
भारत सरकार ने टीबी उन्मूलन के लिए राज्य और जिला स्तर पर कार्यक्रम शुरू किया है। वर्ष 2021-22 के लिए प्रदेश के सभी जिलों को नामांकित किया गया। राज्य के आठ जिलों हमीरपुर, किन्नौर, कुल्लू, कांगड़ा, मंडी, शिमला, लाहौल स्पीति ऊना को सिल्वर मेडल जबकि चंबा, सिरमौर और जिला सोलन को कांस्य पदक से सम्मानित किया जाएगा। 

किस जिले मेें कितने मरीज
बिलासपुर - 452
चंबा - 1087
हमीरपुर - 843
कांगड़ा - 2878
किन्नौर - 2878
कुल्लू - 1133
लाहौल स्पीति - 25
मंडी - 2046
शिमला - 2280
सिरमौर - 944
सोलन - 2017
ऊना - 682

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed