फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   World Summit postponed

दलाईलामा को नहीं मिला वीजा, सम्मेलन स्थगित

Thu, 02 Oct 2014 03:23 PM IST
Updated Thu, 02 Oct 2014 03:23 PM IST
विज्ञापन
World Summit postponed

दक्षिण अफ्रीका की ओर से तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा को वीजा न देने और कुछ नोबेल पुरस्कार विजेताओं के बहिष्कार के बाद केपटाउन में होने वाले विश्व शिखर सम्मेलन को कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया गया है।

विज्ञापन


नोबेल पुरस्कार विजेताओं का 14वां विश्व शिखर सम्मेलन दक्षिण अफ्रीका में 13 से 15 अक्तूबर तक होना था। अब सम्मेलन दक्षिण अफ्रीका से स्थानांतरित हो सकता है। निर्वासित तिब्बत सरकार के प्रधानमंत्री डा. लोबसंग सांग्ये ने बताया कि कल तक सम्मेलन के नए स्थान का पता लग जाएगा।
विज्ञापन


उधर, दलाईलामा के समर्थन में धर्मशाला पहुंची दो नोबेल पुरस्कार विजेताओं जोडी विलियम्स और शिरिन इबादी ने प्रेस वार्ता में कहा कि हमारा विरोध काम आया। उन्होंने कहा कि दलाईलामा को वीजा न देकर दक्षिण अफ्रीका ने धर्मगुरु और तिब्बती लोगों के मानवाधिकारों का उल्लंघन किया है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका के नोबेल पुरस्कार विजेता आर्कबिशप डेसमंड टुटू की चुप्पी पर भी सवाल उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इबादी ने कहा टुटू की चुप्पी पर हैरान हूं

World Summit postponed

इबादी ने कहा कि मैं काफी हैरान हूं कि टुटू ने सारे मसले पर चुप्पी साध रखी है। बावजूद इसके कि वे दक्षिण अफ्रीका सरकार का हिस्सा तक नहीं हैं। विलियम्स ने कहा कि चीन के दबाव के आगे झुकने के चलते दक्षिण अफ्रीका ने कई बार दलाईलामा को वीजा नहीं दिया।

टुटू के 80वें जन्मदिन समारोह के दौरान भी दलाईलामा को वीजा नहीं मिला था। बावजूद इसके शिखर सम्मेलन के लिए दक्षिण अफ्रीका को चुना जाना चिंताजनक है।

प्रेस वार्ता के दौरान नोबेल विजेता लाइबेरिया की लेमाह गबोई और यमन की तवाकोल करमान की अनुपस्थिति पर कहा गया कि वे निजी कारणों से नहीं पहुंच पाईं।

ईरान के संसाधनों को लूट रहा चीन

World Summit postponed

शिरिन इबादी ने कहा कि चीन ने नोबेल शांति पुरस्कार विजेता लियू शियाबो को भी आवाज उठाने पर जेल में बंद कर दिया। 2009 से निर्वासन में रह रही इबादी ने कहा कि ईरान में भी चीन की तरह हालात हैं।

जो आवाज उठाता है, उसे जेल में बंद कर दिया जाता है। चीन तो ईरान के संसाधनों को लूट रहा है। इबादी ने कहा कि मैं यहां दलाईलामा से सीखने आई हूं कि किस तरह से उन्होंने 50 वर्ष से अहिंसात्मक आंदोलन को चला रखा है।

दलाईलामा अलगाववादी नहीं
जोडी विलियम्स ने कहा कि दलाईलामा को वीजा नहीं मिलने पर हमने दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन की गलियों में विरोध की ठानी थी। बाद में हमने शिखर सम्मेलन का बहिष्कार करना ही उचित समझा।

दक्षिण अफ्रीका दलाईलामा को वीजा नहीं देने का इतिहास बना रहा है। चीनी दलाईलामा को हमेशा विद्रोही और अलगाववादी के रूप में देखता है। धर्मगुरु तो सिर्फ मध्य मार्ग की नीति पर चल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed