फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   World peace rally from Ahmedabad reached Manali

World peace rally: मनाली पहुंची अहमदाबाद से निकली विश्व शांति रैली

Fri, 15 Jul 2022 04:52 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 15 Jul 2022 04:52 PM IST
सार

गांधी आश्रम अहमदाबाद से शुरू हुई विश्व शांति रैली शुक्रवार को पर्यटन नगरी मनाली पहुंची। मनाली में मां हिडिंबा के दरबार में विश्व शांति के लिए प्रार्थना करने के बाद यात्रा आगे के लिए रवाना हुई।

विज्ञापन
World peace rally from Ahmedabad reached Manali
मनाली पहुंची अहमदाबाद से निकली विश्व शांति रैली - फोटो : संवाद

विस्तार

एक जुलाई को गांधी आश्रम अहमदाबाद से शुरू हुई विश्व शांति रैली शुक्रवार को पर्यटन नगरी मनाली पहुंची। मनाली में मां हिडिंबा के दरबार में विश्व शांति के लिए प्रार्थना करने के बाद यात्रा आगे के लिए रवाना हुई। इस रैली में पुलिस के चार जवान को ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। श्री साईं महिला और बाल कल्याण ट्रस्ट, रोटी बैंक की ओर से करवाई जा रही रैली में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोग भाग ले रहे हैं। रैली में रक्षा बलों, अर्धसैनिक बलों और कानून और प्रवर्तन एजेंसियों के 30 शांति दूत अहमदाबाद से लेह, लद्दाख से पाकिस्तान में करतारपुर और वाघा सीमा में सड़क से यात्रा करने के बाद मनाली पहुंचे। रैली को गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने झंडी दिखाकर रवाना किया था।

विज्ञापन


यह शांति दूत पांच राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों (गुजरात, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश) से होते हुए 22 दिनों में 10 एसयूवी में 5,000 किलोमीटर का सफर तय करेंगे। श्री साईं महिला, बाल कल्याण ट्रस्ट और रोटी बैंक के प्रबंध ट्रस्टी बीएम सूद ने कहा कि एक जुलाई से शुरू हुई यह यात्रा  मनाली पहुंची है। यात्रा के दौरान अटारी बॉर्डर पर बीएसएफ शहीदों की विधवाओं के साथ स्वर्ण मंदिर, करतारपुर गुरुद्वारा और वैष्णोदेवी में शांति के लिए प्रार्थना की गई। विश्व शांति रैली में गुजरात पुलिस से चंद्रशेखर पानारा भी शामिल हैं। वह चार पुलिस अधिकारियों का नेतृत्व कर रहे हैं। यह वह पुलिस अधिकारी है जो अपनी सेवा के दौरान दिव्यांग हुए। इनमें दो गुजरात पुलिस से और दो पंजाब पुलिस से हैं। इनमें बाबू भाई डामोर, श्रवण मजीराना, हरजीत सिंह, सुखदेव सिंह शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed