{"_id":"624b04a47320490df35b4eff","slug":"world-health-day-world-record-will-be-made-by-conducting-health-checkup-of-75-thousand-differently-abled-athletes-in-mandi-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व स्वास्थ्य दिवस: 75 हजार दिव्यांग एथलीटों की स्वास्थ्य जांच कर बनाया जाएगा विश्व कीर्तिमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व स्वास्थ्य दिवस: 75 हजार दिव्यांग एथलीटों की स्वास्थ्य जांच कर बनाया जाएगा विश्व कीर्तिमान
Mon, 04 Apr 2022 08:16 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 04 Apr 2022 08:16 PM IST
सार
आजादी के अमृत महोत्सव पर देश के 75 शहरों में दिव्यांग एथलीटों की चिकित्सा स्क्रीनिंग होगी। इससे पहले 7500 स्वयंसेवकों को विशेष ओलंपिक के दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रशिक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन
स्वास्थ्य जांच(सांकेतिक)
- फोटो : iStock
विस्तार
विश्व स्वास्थ्य दिवस पर सात अप्रैल को देश में 75 हजार दिव्यांग एथलीटों के स्वास्थ्य की जांच कर विश्व कीर्तिमान बनाया जाएगा। आजादी के अमृत महोत्सव पर देश के 75 शहरों में दिव्यांग एथलीटों की चिकित्सा स्क्रीनिंग होगी। इससे पहले 7500 स्वयंसेवकों को विशेष ओलंपिक के दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रशिक्षित किया जाएगा। एथलीटों को पूरे भारत में विशेष मुस्कान (दंत) और स्वास्थ्य संवर्धन (रोकथाम और पोषण) में दिखाया जाएगा, जबकि ओपनिंग आइज नेत्र परीक्षण केवल गुजरात राज्य में किया जाएगा। विशेष ओलंपिक भारत के मंडी चैप्टर के जिलाध्यक्ष जगदीश राणा ने बताया कि प्रदेश में यह कार्यक्रम 3 स्थानों पर होगा।
विज्ञापन
5 अप्रैल को एम्स बिलासपुर, 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस पर बीबीएमबी ऑफिसर क्लब सुंदरनगर और 7 अप्रैल को ही बहुतकनीकी कॉलेज कांगड़ा में कार्यक्रम होगा। मंडी जिले के सुंदरनगर में प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मुख्य अतिथि होंगे। जबकि स्वास्थ्य मंत्री राजीव सहजल गेस्ट ऑफ आनर के रूप में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम के लिए 1200 एथलीट, 300 मेडिकल प्रोफेशनल और वालंटियर्स पहले ही पंजीकरण करा चुके हैं। हिमाचल प्रदेश में 750 दिव्यांग एथलीटों का इस दिन पंजीकरण किया जाएगा। इस मौके पर उपाध्यक्ष पंकज सोनी, सदस्य पंकज राणा मौजूद रहे।
विज्ञापन