{"_id":"684992aa6c0b0d13de0266c4","slug":"world-bank-took-stock-of-the-work-of-drinking-water-scheme-shimla-news-c-19-sml1001-549954-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: विश्व बैंक ने लिया पेयजल \nयोजना के काम का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: विश्व बैंक ने लिया पेयजल योजना के काम का जायजा
विज्ञापन
वर्ड बैंक टीम के सदस्य संजौली में दौरे के दौरान। फोटो अमर उजाला
संजौली और शकरोड़ी में किया निरीक्षण
सतलुज पेयजल योजना का काम देखने आई है विश्व बैंक की टीम
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहरवासियों को 24 घंटे पानी देने की योजना का काम देखने शिमला पहुंची विश्व बैंक की टीम ने बुधवार को मौके पर जाकर काम का निरीक्षण किया। पेयजल कंपनी के अधिकारियों के साथ बैंक की एक टीम दोपहर के समय संजौली पहुंची।
यहां कंपनी ने जल भंडारण टैंक, इसमें पानी की मॉनिटरिंग के लिए लगाए स्कॉडा सिस्टम और पानी को शुद्ध करने के लिए अपनाई जा रही प्रक्रिया को दिखाया। संजौली में ही 24 घंटे पेयजल योजना का पहला ग्राहक सेवा केंद्र तैयार हो रहा है। बैंक की टीम ने इसका भी जायजा लिया। कंपनी ने दावा किया कि जल्द इसे शुरू किया जा रहा है। बैंक की एक टीम ने शकरोड़ी और गुम्मा क्षेत्र का भी दौरा किया। शकरोड़ी से ही सतलुज का पानी शिमला के लिए उठाया जा रहा है। कंपनी ने टीम ने बैंक को दिखाया कि मौके पर पंपिंग स्टेशन और टैंक बनकर तैयार हो गए हैं। पाइपलाइन भी बिछ चुकी है, जल्द ही टेस्टिंग का काम शुरू हो जाएगा। बैंक की दूसरी टीम ने शहर से सटे प्लानिंग एरिया कुफरी का भी निरीक्षण किया। इस योजना के तहत शहर से सटी पंचायतों में भी कंपनी पानी की आपूर्ति देने जा रही है। इन इलाकों में अभी पानी की क्या स्थिति है, इस पर बैंक की टीम रिपोर्ट तैयार करेगी।
कल मुख्य सचिव से मिलेगी टीम
अभी बैंक की टीम ने कंपनी को परियोजना के काम या इसकी गुणवत्ता को लेकर कोई सुझाव नहीं दिया है। कोई आपत्ति भी नहीं जताई है। सूत्रों के अनुसार बैंक की टीम अपनी रिपोर्ट में ही इसका जिक्र करेगी। इस दौरे के बाद यदि बैंक को कंपनी का काम संतोषजनक लगता है तो जल्द ही 280 करोड़ रुपये की किस्त जारी हो सकती है। बैंक की टीम वीरवार को कंपनी अधिकारियों के साथ फिर बैठक करेगी। शुक्रवार को मुख्य सचिव के साथ भी बैंक की बैठक होनी है।