फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   World Bank released Rs 183 crore to Satluj Drinking Water Scheme

Shimla News: सतलुज पेयजल योजना को विश्व बैंक ने जारी किए 183 करोड़ रुपये

Mon, 20 May 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
World Bank released Rs 183 crore to Satluj Drinking Water Scheme
बैंक पहले जारी कर चुका 229 करोड़ रुपये
विज्ञापन

बजट मिलने से निर्माण कार्य में आएगी और तेजी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। राजधानी में 24 घंटे पानी देने के लिए तैयार की जा रही सतलुज पेयजल परियोजना के काम में अब और तेजी आ सकेगी।


विश्वबैंक ने इस परियोजना के काम के लिए 183 करोड़ रुपये की दूसरी किस्त जारी कर दी है। परियोजना के लिए पैसा मिलने से अगले साल जून तक इसका काम पूरा होने की उम्मीद है। पेयजल कंपनी के अनुसार बैंक ने दूसरी किस्त जारी कर दी है। इससे इस परियोजना के काम में और तेजी आएगी। परियोजना के तहत अब तक हुए कार्य से खुश बैंक ने यह पैसा जारी किया है। इससे पहले बैंक ने बीते साल 229 करोड़ रुपये की किस्त जारी की थी। इस परियोजना के पहले चरण में अब तक 13 किलोमीटर लंबी पेयजल लाइन बिछ चुकी है। कुल 22 किलोमीटर लंबी पेयजल लाइन बिछाई जानी है। इसके अलावा शकरोड़ी में पंपिंग स्टेशन और टैंकों के निर्माण का ज्यादातर काम पूरा कर लिया है। पेयजल कंपनी के महाप्रबंधक राजेश कश्यप ने बताया कि विश्व बैंक ने 183 करोड़ रुपये की किस्त जारी कर दी है। इससे काम में तेजी आएगी।
विज्ञापन




सतलुज से शिमला के लिए लाया जा रहा पानी
परियोजना के तहत सतलुज नदी से शिमला के लिए पीने का पानी लाया जा रहा है। परियोजना की क्षमता 66 एमएलडी है। इसके तैयार होने के बाद शिमला शहर की जनता को 24 घंटे पानी मिलेगा। शिमला के अलावा साथ लगती पंचायतों को भी पानी मिलेगा। कुल 1813 करोड़ रुपये की इस परियोजना का काम दो चरणों में हो रहा है। पहले चरण में मुख्य पेयजल लाइन और टैंकों का निर्माण हो रहा है। दूसरे चरण में शिमला शहर में पेयजल लाइनें बिछनी हैं और नए मीटर लगाए जाने हैं। परियोजना का ज्यादातर काम अगले साल पूरा करने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article