{"_id":"5e54b3418ebc3ef3da54dfcf","slug":"world-bank-approved-tomato-sauce-plant-in-solan-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलन में बनेगा टमाटर सॉस प्लांट, विश्व बैंक से मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन में बनेगा टमाटर सॉस प्लांट, विश्व बैंक से मंजूरी
Tue, 25 Feb 2020 11:11 AM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Tue, 25 Feb 2020 11:11 AM IST
विज्ञापन
टमाटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व बैंक ने ढाई करोड़ के टमाटर आधारित प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है। विश्व बैंक की मदद से सोलन जिला में टमाटर सॉस और केचप प्लांट तैयार होगा। इससे हिमाचल के टमाटर उत्पादकों की विपणन समस्या दूर हो सकेगी। टमाटर उत्पादकों को अभी तक अपनी फसल मंडियों में बेचने के लिए पसीना बहाना पड़ता था। कई बार किसानों को टमाटर के दाम भी कम मिलते थे।
विज्ञापन
विश्व बैंक की मदद से सोलन में टमाटर पर आधारित प्लांट लगने से चार जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर और बिलासपुर आदि के किसानों को लाभ मिलेगा। लंबे समय से प्रदेश के किसान टमाटर पर आधारित विधायन यूनिट लगाने की मांग करते रहे हैं।
विज्ञापन
सरकार विश्व बैंक की वित्तीय मदद से विधायन इकाई लगाने के लिए सफल रही है। प्लांट में तैयार टमाटर केचप और सॉस विदेशों में भी निर्यात होगा। किसानों को टमाटर की फसल बेचने में भी मदद मिलेगी और दाम भी अच्छे मिल सकेंगे। क्षेत्र के लोगों को रोजगार भी मिलेगा।
विज्ञापन
किसानों की मांग हुई पूरी : चौहान
हिमाचल प्रदेश सब्जी एवं फल उत्पादक संघ के नेता हरीश चौहान ने कहा कि किसान लंबे समय से मांग करते रहे हैं कि टमाटर और अन्य फलों पर आधारित छोटे उद्योग प्रदेश में लगाए जाएं। विश्व बैंक की वित्तीय मदद से सोलन में टमाटर पर आधारित विधायन इकाई स्थापित करने प्रदेश के टमाटर उत्पादकों को लाभ होगा।
विश्व बैंक की वित्तीय मदद से सोलन में टमाटर पर आधारित विधायन इकाई स्थापित होगी। इससे किसानों को टमाटर के अच्छे दाम मिलेंगे और स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा। - रामलाल मारकंडा, कृषि मंत्री