फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   worker dies after falling during ceiling work in Rohtang tunnel kullu Himachal Pradesh

रोहतांग टनल में सीलिंग का काम करते वक्त गिरा मजदूर, मौत

Thu, 05 Dec 2019 12:47 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 05 Dec 2019 12:47 PM IST
विज्ञापन
worker dies after falling during ceiling work in Rohtang tunnel kullu Himachal Pradesh
सांकेतिक तस्वीर

सामरिक महत्व से महत्वपूर्ण मनाली-लेह मार्ग की दूरी को कम करने वाली निर्माणाधीन रोहतांग टनल में काम करते वक्त गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई है। बिहार का यह मजदूर रोहतांग टनल में सीलिंग का काम कर रहा था। इस दौरान वह गिर गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके साथियों ने मजदूर को उपचार के लिए मिशन अस्पताल मनाली पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मजाहीर 46, पुत्र कमारूदीन, निवासी जलाई वार्ड नंबर पांच, जिला सिरसा, बिहार अपने साथियों के साथ रोहतांग टनल में काम करता था। इस दौरान वह सीलिंग का काम कर रहा था। अचानक संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गया। इससे उसे दाहिने कान के पास और अन्य जगह चोटें आई हैं। इस पर उन्हें उपचार के लिए मिशन अस्पताल मनाली लाया गया था।
विज्ञापन


डॉक्टरों ने उसकी हालत देख उसे मृत घोषित किया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने उसके साथियों के बयान भी लिए। मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा कि टनल में काम करते वक्त गिरने से घायल हुए मजदूर की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि शव का पोस्टमार्टम किया गया है। मामले में 174 सीआरपीसी के तहत कार्रवाई अमल में लाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रोहतांग में रेस्क्यू टीम ने बचाई बीआरओ के दो मजदूरों की जान

 रोहतांग दर्रा यातायात के लिए बंद हुए दो सप्ताह हो चुका है। पैदल कदमताल करने वालों के लिए सुरक्षा के लिए कोकसर और मढ़ी में प्रशासन ने बचाव दल तैनात किए हैं। जहां पर रोहतांग दर्रा पैदल पार करने वालों को अपना पंजीकरण करवाना होता है। इसके बाद रेस्क्यू टीम उन्हें रोहतांग पार करवाने में सहायता करती है। लेकिन गुरुवार को बीआरओ के दो मजदूरों ने कोकसर बचाव चौकी में नाम दर्ज किए बिना ही रोहतांग दर्रा पर करने का साहस किया। दोनों रोहतांग भी सकुशल पहुंच गए, लेकिन उनकी मुश्किलें तब बढ़ गईं।

जब वे रोहतांग से नीचे उतरने के बाद रास्ता भटक गए। ऐसे में उनकी जान पर बन आई। हड्डियां जमा देने वाली ठंड उनके लिए कभी भी जानलेवा साबित हो सकती थी। ऐसे में मढ़ी बचाव चौकी का रेस्क्यू दल उनके लिए फरिश्ता बनकर सामने आया। मजदूरों के रास्ता भटकने की सूचना जैसे ही मढ़ी बचाव दल की टीम को मिली तो टीम तुरंत रोहतांग दर्रा के लिए रवाना हुई। दोनों को रेस्क्यू कर मढ़ी पहुंचाया। 

मढ़ी बचाव चौकी के प्रभारी शशिपाल ने कहा कि पर्वतारोहण संस्थान मनाली की ओर से सूचना मिली कि दो मजदूर रोहतांग पार कर राहनीनाला के आसपास रास्ता भटक गए हैं। उन्हें सहायता की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि उनकी टीम ने दोनों मजदूरों को शाम को सुरक्षित मढ़ी पहुंचाया हुआ। मजदूरों के नाम सुनील और संजय हैं। उन्होंने सभी पैदल यात्रियों से अपील की है कि बिना पंजीकरण किए और खराब मौसम के बीच रोहतांग पर कदमताल करने की कोशिश न करें। अन्यथा मुश्किलें आ सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed