फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Work of Renuka Dam project will start soon, letter written to Center

रेणुका बांध परियोजना का जल्द शुरू होगा काम, केंद्र को लिखा पत्र

Fri, 06 Aug 2021 11:26 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 06 Aug 2021 11:26 AM IST
सार

विधायक विनय कुमार के सवाल का जवाब देते हुए ऊर्जा मंत्री ने कहा कि 6946 करोड़ की रेणुका बांध परियोजना को टेक्नो इकॉनमिक क्लीयरेंस मिल चुकी है। कोर्ट जाने वाले लोगों को मुआवजा राशि भी जारी की जा रही है।

विज्ञापन
Work of Renuka Dam project will start soon, letter written to Center
ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने बताया कि राष्ट्र की महत्वाकांक्षी रेणुका बांध परियोजना का निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की ओर से इस बाबत केंद्र सरकार को पत्र लिखा गया है। आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति की स्वीकृति का इंतजार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली समिति से स्वीकृति मिलते ही कार्य शुरू होगा। विधायक विनय कुमार के सवाल का जवाब देते हुए ऊर्जा मंत्री ने कहा कि 6946 करोड़ की रेणुका बांध परियोजना को टेक्नो इकॉनमिक क्लीयरेंस मिल चुकी है। कोर्ट जाने वाले लोगों को मुआवजा राशि भी जारी की जा रही है।

विज्ञापन


हिमाचल सहित उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली की इस परियोजना में हिस्सेदारी है। पावर कारपोरेशन इसका काम देख रही है। 1294 लोग अभी मुआवजा लेने नहीं आए हैं। अगर ये लोग नहीं आते हैं तो अन्य को मुआवजा राशि जारी की जाएगी। परियोजना से 7635 लोग विस्थापित हुए हैं। करीब छह हजार लोगों को मुआवजा दे दिया गया है। मामला कोर्ट में जाने के बाद कोर्ट ने सात लाख रुपये की मुआवजा राशि तय की है। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि लोगों को मुआवजा राशि लेने के लिए कोर्ट न जाना पड़े, इस पर विचार किया जाएगा। 
विज्ञापन


नए कनेक्शन पर नहीं ली जाती बिजली मीटर की कीमत
 ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने बताया कि प्रदेश में बिजली का नया कनेक्शन लेने पर मीटर की कीमत उपभोक्ताओं से नहीं ली जाती है। मीटर का केवल मासिक किराया ही लिया जाता है। प्रश्नकाल में विधायक रमेश धवाला के सवाल का जवाब देते हुए ऊर्जा मंत्री ने बताया कि मीटर की कीमत पूरी होने पर मासिक किराया बंद करने का विद्युत नियामक आयोग से जारी आदेशों में कोई भी प्रावधान नहीं है। प्रदेश में 150 पद अधिशासी अभियंता, 49 पद अधीक्षण अभियंता और 12 पद मुख्य अभियंता के भरे हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


धौलासिद्ध परियोजना में मिलेगा 500 को रोजगार
 धौलासिद्ध परियोजना में करीब 500 स्थानीय युवाओं को प्रत्यक्ष व परोक्ष रूप से रोजगार मिलने की संभावना है। विधायक सुखविंद्र सिंह सुक्खू के सवाल का लिखित जवाब देते हुए ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने बताया कि परियोजना के सिविल व हाइड्रो मेकेनिकल के निर्माण कार्यों को मई 2021 में अवार्ड किया गया है। डायवरजन टनल, बांध के निर्माण तथा आधारभूत संरचना संबंधी कार्य शुरू कर दिए गए हैं। परियोजना के निर्माण के लिए अभी तक कुल 2063 भू मालिकों से जमीन खरीदी जा चुकी है। इस परियोजना से 66 मेगावाट बिजली पैदा होगी। प्रतिवर्ष 304 मिलियन यूनिट बिजली पैदा होने का अनुमान है। 

 

पशु चिकित्सकों का लिखित परिणाम जल्द जारी करने की मांग

 हिमाचल प्रदेश विधानसभा परिसर शिमला में पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र से संबंधित बेरोजगार पशु चिकित्सक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने  ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी से मुलाकात की। मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को पशुपालन मंत्री वीरेंद्र कंवर से मिलाकर और उन्हें बेरोजगार पशु चिकित्सकों की मांगों से अवगत करवाया। संघ के अध्यक्ष डॉ. रजत चौधरी ने मांग की कि लोकसेवा आयोग लिखित परीक्षा का परिणाम जल्द घोषित करे। पशुधन के बेहतर रखरखाव के लिए प्रदेश की हर डिस्पेंसरी व हर गोसदन में पशु चिकित्सकों की नियुक्ति व प्रदेश में पशु चिकित्सकों की बैकलॉक भर्तियां करें।

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश के पशु धन की देखभाल और पशु धन के विकास के प्रति कृत संकल्प हैं। वे पशु पालन व्यवसाय से जुडे़ सभी चिकित्सकों और कर्मचारियों के हितों के प्रति पूरी तरह से अवगत हैं। पशुपालन मंत्री ने बेरोजगार पशु चिकित्सकों के साथ चर्चा कर उनकी समस्याओं को जल्द हल करवाने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल ने सचिवालय में पशुपालन सचिव अजय कुमार शर्मा ओर पशु पालन निदेशालय में संयुक्त निदेशक डॉ. अनुपम मित्तल से भी मुलाकात कर उन्हें अपनी मांगों से अवगत कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed