फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Woodcut printmaking pictures became the main center of attraction

Shimla News: वुडकट प्रिंट मेकिंग के चित्र बने आकर्षण का मुख्य केंद्र

Mon, 11 May 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Woodcut printmaking pictures became the main center of attraction
गेयटी में नैना की चित्रकला की हो रही प्रशंसा
विज्ञापन

महासू आर्ट सोसायटी करवा रही है प्रदर्शनी का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। गेयटी थियेटर के टेवरन हॉल में आयोजित महासू आर्ट सोसायटी शिमला की कला प्रदर्शनी में वुडकट प्रिंट मेकिंग के चित्र दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। इन चित्रों को राजस्थान के उदयपुर की रहने वाली कलाकार नैना सोमानी ने तैयार किया है।

उन्होंने इनका विषय द इनर एंड आउटर वर्ल्ड (कागज पर वुडकट) रखा है। वुडकट प्रिंट मेकिंग एक मुद्रण तकनीक है जिसमें लकड़ी के नक्काशीदार तख्ते पर चित्र उकेरा जाता है। छेनी, खुरपी और चाकू जैसे औजारों का उपयोग करके लकड़ी पर चित्र उकेरा जाता है। चित्र के उभरे हुए हिस्सों पर स्याही लगाई जाती है और उन्हें छापा जाता है जबकि कटे हुए या धंसे हुए हिस्सों पर स्याही नहीं लगती और वह छपे हुए कागज पर खाली दिखाई देते हैं। इसके अलावा प्रदर्शनी में उन्होंने मनुष्य और प्रकृति के बीच भावनात्मक तथा मनोवैज्ञानिक संबंधों को दर्शाते हुए चित्र भी प्रदर्शित किए हैं। इस प्रदर्शनी में भारत और नेपाल के 52 कलाकारों की बनाई कृतियां प्रदर्शित की हैं जिनमें समकालीन और पारंपरिक कला शैलियों को समेटे हुए लगभग 80 कलाकृतियां शामिल हैं।
विज्ञापन

नैना ने बताया कि वह बीते कई वर्षो से वुडकट प्रिंट मेकिंग कर रही है। गेयटी में यह उनकी पहली प्रदर्शनी है। इससे अलावा बाहरी राज्यों में वह अपने चित्रों को प्रदर्शित कर चुकी है। उन्होंने बताया कि वह उदयपुर की एक प्रिंट मेकर, फ्रीलांस कलाकार और शोधार्थी हैं तथा वर्तमान में मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में पीएचडी कर रही हैं और वहां अतिथि संकाय के रूप में भी कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article