फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   won in wrestling won in wrestling

Shimla News: सुंदरनगर के पहलवान मुकेश ने जीता बसंतपुर का दंगल

Sun, 15 Jun 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
won in wrestling won in wrestling
रात नौ बजे तक चला रोमांचक दंगल, राजस्थान की महिला पहलवान ने जीते चार मुकाबले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुन्नी (शिमला)। शिमला ग्रामीण की बसंतपुर पंचायत में आयोजित दंगल का खिताब सुंदरनगर के पहलवान मुकेश ने अपने नाम किया जबकि राजस्थान की महिला पहलवान ने चार मुकाबले जीते। शनिवार को देर रात तक कुश्ती के मुकाबले चले, जिनका लोगों ने खूब लुत्फ उठाया। फाइनल मुकाबले में मुकेश ने धामी शिमला ग्रामीण के पहलवान भूपेंद्र को हराया। विजेता पहलवान को 31,000 और उपविजेता को 21,000 रुपये की राशि से नवाजा गया। कुश्ती का विशेष आकर्षण एकमात्र महिला पहलवान राजस्थान की बिट्टू रहीं। उन्होंने पुरुषों के साथ चार राउंड के मुकाबले में जीत दर्ज की और अजेय रहीं। महिला पहलवान को 11,000 रुपये राशि से नवाजा गया। हर वर्ष जून के दूसरे शनिवार को होने वाली कुश्ती में प्रदेश के अलावा बाहरी राज्यों से पहलवानों ने हिस्सा लेकर हजारों दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। बटवाड़ा के पहलवान बोधराज, अयोध्या के बाबा पहलवान, राजस्थान की महिला पहलवान बिट्टू सहित दर्जनों पहलवानों ने अपने दावपेंच से दर्शकों को रोमांचित किया। इस अवसर पर सत्या ने 11,000 और चंद्र सिंह कंवर व इंद्र सिंह वर्मा ने 5100-5100 की राशि कमेटी को प्रदान की। उपप्रधान बसंतपुर राजीव कंवर, रमेश सूद, डॉ. राजीव, जितेंद्र शर्मा, कमेंटेटर अमर थापा, कमेटी सदस्य गिरीश शर्मा, नरेंद्र कंवर, सुरेश शर्मा, संजू सिंह, सुनील, रिंकू, रणजीत सिंह, अर्जुन, डिड्डू राम और मुकेश मौजूद रहे। नोखराम बैंड जमोग भी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। इस बार कुश्ती से पहले सड़क में नाका लगाकर चंदा उगाही करना परंपरा के विरुद्ध माना जा रहा है। इसका क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों और बुद्धिजीवी वर्ग ने विरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed