फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   won in wrestling

Shimla News: आकाश ने लगातार दूसरी बार जीता शिमला केसरी का खिताब

Tue, 06 Oct 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
won in wrestling
ज्योति ठाकुर बनीं महिला कुश्ती में विजेता
विज्ञापन

जुन्गा (शिमला)। प्रसिद्ध तलाई छिंज में चियोग स्कूल के पूर्व विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। युवा पहलवान आकाश ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए लगातार दूसरी बार शिमला केसरी का खिताब अपने नाम किया। वहीं, महिला कुश्ती में ज्योति ठाकुर ने विजेता का खिताब हासिल किया। दोनों ही पहलवान राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चियोग के पूर्व विद्यार्थी हैं और उन्होंने कुश्ती के क्षेत्र में अपने सफर की शुरुआत इसी विद्यालय से की थी। दोनों पहलवानों ने विद्यालय में रहते हुए भी राज्य स्तर तक की विभिन्न कुश्ती प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर नाम रोशन किया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य संदीप कुमार शर्मा ने कहा कि आकाश और ज्योति ने विद्यालय स्तर से ही कुश्ती के प्रति अपनी लगन और प्रतिभा का परिचय दिया था। आज दोनों का बड़े मंच पर विजेता बनना गौरव की बात है। उन्होंने बताया कि सतलुज जल विद्युत निगम की ओर से विद्यालय को कबड्डी और कुश्ती के मैट उपलब्ध करवाए गए हैं। प्रधानाचार्य संदीप कुमार शर्मा ने आकाश और ज्योति ठाकुर को बधाई और शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed