फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   inspection of tunnel effected houses

Shimla News: भवनों में दरारें देख केंद्रीय टीम ने लगाई फटकार, पूछा-कहां से की है इंजीनियरिंग

Tue, 06 Oct 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
inspection of tunnel effected houses
सेंट्रल इंपावर्ड कमेटी ने मंगलवार दोपहर शांति विहार वार्ड में फोरलेन टनल से दरके भवनों का किया निरीक्षण
विज्ञापन

मौके पर ही एनएनएआई के इंजीनियर किए तलब, पूछा-कैसे कर रहे निर्माण
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में फोरलेन टनल के निर्माण के चलते शांति विहार क्षेत्र में भवनों को आई दरारों का सेंट्रल इंपावर्ड कमेटी की टीम ने मंगलवार दोपहर मौके पर जाकर जायजा लिया। कमेटी के चेयरमैन चंद्र प्रकाश गोयल की अगुवाई में टीम दोपहर करीब 12:30 बजे शांति विहार पहुंची।
इस दौरान यहां स्थानीय लोग भी जुट गए। लोगों ने कहा कि टनल निर्माण के चलते उनके बहुमंजिला मकान खतरे की जद में आ गए हैं। पार्षद विनीत शर्मा, नरेंद्र ठाकुर ने कहा कि अब तक दस से ज्यादा मकानों में दरारें पड़ चुकी हैं। यह सब इस क्षेत्र के नीचे बन रही फोरलेन टनल के कारण हुआ है। यदि निर्माण आगे बढ़ा तो 300 से ज्यादा मकान खतरे में आ जाएंगे। आरोप लगाया कि स्थानीय लोगों को इस निर्माण के बारे में बताया तक नहीं। स्थानीय लोग टीम को पेट्रोल पंप के साथ लगते दो भवनों में भी ले गए जिनकी दीवारें दरक चुकी हैं। भवनों में पड़ी दरारें देख केंद्रीय टीम भी हैरान रह गई। टीम ने इन भवनों की फोटो भी ली। चेयरमैन चंद्र प्रकाश गोयल ने मौके पर मौजूद साइट इंजीनियर से पूछा कि आखिर यह कैसा निर्माण हो रहा है। इंजीनियर से पूछा कि कहां से ऐसी इंजीनियरिंग की है। फटकार लगाई कि ऐसे निर्माण से रिहायशी इलाकों को खतरा पैदा हो गया है। लोगों ने कहा कि उन्हें अब ऐसे मकान में रहने से डर लगता है। कहा कि एनएचएआई ने पुराना सर्वे बदल दिया। यदि पहले किए सर्वे से निर्माण करते तो टनल बनाने की जरूरत नहीं पड़ती। मौके पर मौजूद एनएचएआई के अधिकारियों ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

लोगों ने कहा कि उनकी जीवन भर की कमाई खतरे में है। इसे बचाया जाए। टीम के सदस्यों से राहत की मांग की। कमेटी ने कहा कि इस दौरे में जो भी निरीक्षण किया गया है, उसकी पूरी रिपोर्ट तैयार की जाएगी। इस दौरान एडीसी ज्ञान सागर नेगी समेत अन्य लोग भी मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभावितों ने कमेटी के सामने उठाई मांग
केंद्रीय टीम ने मंगलवार को रामपुर जाना था लेकिन स्थानीय लोगों के आग्रह पर टीम शांति विहार पहुंची। केंद्रीय टीम से प्रभावित परिवारों ने भी मुलाकात की और अपना दर्द सुनाया। कहा कि वे बेघर हो गए हैं। पहले कई लोगों को किराये पर आवास दिए थे, अब खुद किरायेदार बन गए हैं। पूर्व मेयर संजय चौहान ने कहा कि लोग परेशान हैं। जिनका नुकसान हुआ है, उन्हें समय पर मुआवजा तक नहीं दिया जा रहा है। डीसी की रिपोर्ट के बाद भी राहत नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed