Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   won in sports

Shimla News: शतरंज के अंडर-10 आयु वर्ग में सात्विक मुंडियान चैंपियन

Sun, 15 Nov 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
won in sports
शिमला चेस क्लब ने न्यू शिमला में करवाई लिटिल ग्रैंड मास्टर्स चेस चैंपियनशिप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी में शिमला चेस क्लब की ओर से पहली बार अंडर-10 आयु वर्ग के बच्चों के लिए शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। न्यू शिमला स्थित क्लब परिसर में आयोजित लिटिल ग्रैंड मास्टर्स चेस चैंपियनशिप में 36 नन्हे खिलाड़ियों ने अपनी चालों से प्रतिभा का परिचय दिया।
प्रतियोगिता में 27 लड़कों और नौ लड़कियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में पांच से दस वर्ष तक के बच्चों ने उत्साह के साथ भागीदारी की। प्रतियोगिता में चैप्सली स्कूल के सात्विक मुंडियान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। डीएवी गजेरी ठियोग के आरव कुठियाला दूसरे और राजकीय प्राथमिक विद्यालय न्यू शिमला के अंकुश कुमार तीसरे स्थान पर रहे। सेंट एडवर्ड्स स्कूल के पलवित शर्मा ने चौथा और ऑकलैंड हाउस स्कूल फॉर बॉयज के गर्वित ने पांचवां स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता की सबसे कम उम्र के खिलाड़ी पांच वर्षीय ओजस्वी महाजन रहे। सेंट एडवर्ड्स स्कूल के छात्र ओजस्वी ने प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर सबका ध्यान आकर्षित किया। प्रतियोगिता में सेंट एडवर्ड्स स्कूल के आठ लड़कों और लोरेटो कॉन्वेंट की छह लड़कियों ने भाग लिया। शिमला चेस क्लब के संस्थापक विक्रम कंवर ने कहा कि शिमला में पहली बार विशेष रूप से अंडर-10 आयु वर्ग के बच्चों के लिए प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसका मुख्य उद्देश्य छोटे बच्चों को शतरंज खेलने, प्रतियोगिताओं में भाग लेने और खेल के प्रति रुचि विकसित करने के लिए प्रोत्साहित करना है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में डायमंड बेकरी बीसीएस शिमला के निदेशक अमन शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए। प्रतियोगिता में पहले पांच स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ियों को ट्रॉफी और अन्य सभी प्रतिभागियों को पदक प्रदान किए गए। इसके अलावा प्रत्येक बच्चे को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed