फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   won in badminton won in badminton

Shimla News: अंडर-11 बैडमिंटन में मिताक्ष ने मानविक को हराया

Sun, 21 Jul 2024 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
won in badminton won in badminton
जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
विज्ञापन

अडंर-13 मुकाबले में देवांश ने अभिषेक को हराया
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। इंदिरा गांधी राज्य खेल परिसर में रविवार को जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। अंडर- 11, 13, 15 और 17 आयु वर्ग के मुकाबले खेले गए। अंडर-11 आयु वर्ग में मिताक्ष ठाकुर ने मानविक को हराया। इसके साथ ही शौर्य जमवाल ने कौस्तुभ सिंह, रेयांश साकटा ने सभ्य सिंह, ओजस्विनी बनालटा ने पारिका, जीवा जोगटा ने यशश्वी जयंती और रिदान ठाकुर ने आर्यान्श सावंत को हराया। अंडर-13 मुकाबलों में देवांश ने अभिषेक, हर्षित शर्मा ने सूर्य ठाकुर, आर्यावर्त ने अर्थ, रुद्रवीर सिंह ने अंश सोनी, निक्षित ने स्वास्तिक, मिताक्ष ने आदित्य, तेजस्विनी ने आकांक्षा, रिदान ठाकुर ने रुद्रांश, तनीषा शर्मा ने नवृति नेगी, अरिन लुकटा ने वंशिका, विश्वजीत सिंह ने चिराग ठाकुर और वंशिका ने अनन्या शर्मा को पराजित किया। अंडर-15 आयु वर्ग में ओनित सोनी ने माधवन चौहान को और चिराग ठाकुर ने ओनित सोनी को पराजित किया।

अंडर-17 आयु वर्ग में कार्तिक शर्मा ने प्रद्युमन शर्मा, कृष घासटा ने ईशान, हिमांशु धालटा ने हार्दिक राज, सूर्यांश शर्मा ने देवांश वर्मा, सोनल शार्दु ने अमन राज, हर्षित कैथ ने कार्तिक ठाकुर और धैर्य ठाकुर ने वेदांत को पराजित किया। मंगलवार को प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। इसके साथ ही विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। शिमला जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के पैटर्न बलवंत झौटा ने कहा कि प्रतियोगिता के विजेता और उपविजेता खिलाड़ी राज्य स्तर पर शिमला जिला का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed