{"_id":"6549e4176bc8d6372b0c8d74","slug":"women-will-be-made-self-reliant-by-teaching-them-ways-to-store-drinking-water-2023-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: पेयजल संचित करने के उपाय सीख महिलाएं बनेंगी स्वाबलंवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: पेयजल संचित करने के उपाय सीख महिलाएं बनेंगी स्वाबलंवी
Tue, 07 Nov 2023 08:01 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 07 Nov 2023 08:01 PM IST
सार
चंबा शहर की महिलाओं को पेयजल को संचित करने के उपायों को सीखाकर स्वावलंबी बनाया जाएगा। इसी क्रम में मंगलवार को जल दीपावली अभियान का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन
जल दीपावली अभियान का शुभारंभ
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंबा शहर की महिलाओं को पेयजल को संचित करने के उपायों को सीखाकर स्वावलंबी बनाया जाएगा। इसी क्रम में मंगलवार को जल दिवाली प्रकल्प का आयोजन किया गया। ये महिलाएं जड़ेरा गुलयानी प्राकृतिक जलस्रोत में पानी को साफ करने के ट्रीटमेंट प्लांट का भ्रमण करेंगी। साथ ही पानी को साफ करने के उपायों के बारे में भी जानेंगी। उपायुक्त चंबा अपूर्व देवगन, नगर परिषद अध्यक्ष नीलम नैयर, कार्यवाहक कार्यकारी अधिकारी संदीप कुमार ने महिला मंडल समूह की 30 महिलाओं के समूह के वाहन को हरी झंडी देकर रवाना किया।
विज्ञापन
नगर परिषद चंबा राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन, अटल मिशन फॉर रिजेनरेशन, अर्बन ट्रांसफार्मेशन मिशन के साथ जल दिवाली के रूप में महिलाओं के लिए पानी-पानी के लिए महिलाएं प्रकल्प का शुभारंभ किया गया है। इस प्रकल्प की पूर्ति हेतु महिलाओं को वाटर ट्रीटमेंट प्लांट जड़ेरा में ले जाकर जल संचयन और जल संवर्द्धन के माध्यम से आर्थिक स्वावलंबी बनाना है, साथ ही अच्छे जल संवर्धन के लिए समर्थता बढ़ाना है। इस मौके पर एसडीओ मदन कुमार राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन की मैनेजर रूचि महाजन श्याम बैरी और पूरी टीम मौजूद रही।
विज्ञापन