{"_id":"6a1acc4ada7088188807d7e4","slug":"women-will-be-able-to-apply-for-the-pahari-swaad-festival-by-tomorrow-shimla-news-c-19-sml1002-729912-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: पहाड़ी स्वाद महोत्सव के लिए \nमहिलाएं कल तक होंगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: पहाड़ी स्वाद महोत्सव के लिए महिलाएं कल तक होंगे आवेदन
विज्ञापन
आईएचएम कुफरी में 3 को होगी पाक कला प्रतियोगिता
स्पर्धा में चुनी जानी वाली महिलाएं ले सकेंगी महोत्सव में हिस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी में अंतरराष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव के तहत आयोजित होने वाले शिमला पहाड़ी स्वाद महोत्सव में भाग लेने के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। महिलाएं अब एक जून तक आवेदन कर सकती हैं। इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (आईएचएम) कुफरी में 2 जून को होने वाली पाक कला प्रतियोगिता अब 3 जून को होगी।
प्रतियोगिता के दौरान अनुभवी शेफ आवेदन करने वाली महिलाओं द्वारा तैयार किए व्यंजनों का मूल्यांकन करेंगे और स्टॉल लगाने के लिए प्रतिभागियों का चयन करेंगे। चयनित प्रतिभाएं अंतरराष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव के दौरान 8 से 12 जून तक झांसी पार्क में होने वाले शिमला पहाड़ी स्वाद महोत्सव में फूड स्टॉल लगाकर शिमला के पारंपरिक स्वाद को देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों तक पहुंचाएंगी। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली तीन प्रतिभाओं को क्रमश : 51,000 रुपये (प्रथम), 31,000 रुपये (द्वितीय) और 21,000 रुपये (तृतीय) का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। पुरस्कार वितरण ग्रीष्मोत्सव के अंतिम दिन 12 जून को किया जाएगा। पाक कला प्रतियोगिता में भाग लेने की इच्छुक महिलाएं डीसी शिमला के आधिकारिक पेज पर उपलब्ध आवेदन पत्र के माध्यम से आवेदन कर सकती हैं। जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 7018701465 पर संपर्क किया जा सकता है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के ग्रामीण विकास विभाग की जिला कार्यक्रम प्रबंधक रुचि ठाकुर धर्मा ने कहा कि महिलाओं के लिए यह सुनहरा अवसर है और सभी महिलाओं को इसमें बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।
कौन-कौन ले सकती हैं भागीदारी
शिमला पहाड़ी स्वाद महोत्सव में महिला उद्यमी, होम शेफ, कैफे या रेस्तरां संचालक, महिला स्टार्टअप प्रतिनिधि, स्वयं सहायता समूहों तथा सहकारी समितियों से जुड़ी महिलाएं भाग ले सकती हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 500 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित किया है।