Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Women who do not leave their homes are becoming victims of mental stress.

Shimla News: घर से न निकलने वाली महिलाएं हो रही मानसिक तनाव का शिकार

Sat, 16 May 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Women who do not leave their homes are becoming victims of mental stress.
गेयटी में आयोजित शिखर सम्मेलन में डॉ. सोनाली शर्मा ने दी जानकारी, महिलाओं से सामाजिक कार्यक्रमों से जुड़ने का आह्वान
विज्ञापन

मानसिक स्वास्थ्य केवल मेडिटेशन से होता है ठीक
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। घर से बाहर न निकलने की वजह से महिलाएं मानसिक तनाव का शिकार हो रही हैं। इसका मुख्य कारण स्वयं महिलाओं का आलसपन है। यह बात गेयटी थियेटर में नेशनल एसोसिएशन ऑफ फिटनेस एक्सीलेंस (एनएएफई) की ओर से आयोजित महिला स्वास्थ्य एवं फिटनेस शिखर सम्मेलन में डॉ. सोनाली शर्मा ने कही।

उन्होंने कहा मानसिक तनाव शारिरिक तनाव से जुड़ा हुआ है। यदि आप अपने शरीर को मूवमेंट नहीं देंगे या एक्सरसाइज नहीं करेंगे तो आपका मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं रह सकता। मानसिक स्वास्थ्य केवल मेडिटेशन से ठीक हो सकता है लेकिन उसके लिए मेडिटेशन की अच्छी जानकारी होनी चाहिए। यदि महिलाओं का मानसिक स्वास्थ्य ठीक बना रहेगा तो उन्हें शरीर को चलाने का मन भी करेगा। उन्होंने बताया कि कई महिलाएं ऐसी हैं जो केवल घर पर बैठने में ही अच्छा समझती हैं। हालांकि कुछ महिलाओं की सोच इससे बिल्कुल अलग है। उन्होंने कहा कि महिलाओं से सभी वर्गों को बहुत उम्मीदें होती हैं। अपने लिए खड़े होना और अपने हक की बात को करने से भी मानसिक तनाव कम होता है। उन्होंने महिलाओं से सामाजिक समारोह में शामिल होने का आह्वान किया ताकि वह तनाव से बच सकें।
विज्ञापन


कार्यक्रम में शिमला नर्सिंग कॉलेज की महासचिव डॉ. किम्मी सूद ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम में हिमाचल और पड़ोसी राज्यों के स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, फिटनेस, खेल और सामुदायिक नेतृत्व मंचों से जुड़ी महिलाओं ने भाग लिया। इस दौरान पैनल चर्चा भी आयोजित की गई। इसमें किम्मी सूद के अलावा अंतरराष्ट्रीय स्कीयर आंचल ठाकुर, एनएएफई की फाउंडर अमरीन कौर चड्ढा फाउंडर, एशले कौर और डॉ. सोनाली शर्मा ने भाग लिया। कार्यक्रम के आयोजक मनरीत पॉल सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के स्वास्थ्य, निवारक स्वास्थ्य, उत्पादक जीवनशैली, नेतृत्व, मानसिक स्वास्थ्य, युवाओं की भागीदारी और सामुदायिक जागरूकता के विषय पर सार्थक संवाद को प्रोत्साहित करना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं पर सोसाइटी का प्रेशर : ठाकुर
कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंची अंतरराष्ट्रीय स्कीयर एवं स्कीइंग की पहली अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता आंचल ठाकुर ने बताया कि सोसायटी का प्रेशर महिलाओं पर ज्यादा होता है। उन्होंने बताया कि बचपन में इनके भाई स्कीइंग करते थे। इसके बाद कुछ लोगों ने उनके पिता को कहा कि जब आपके घर में एक चैंपियन है तो लड़की पर पैसा क्यों खर्च कर रहे हैं। ऐसी बातें एक एथलीट को पता चलती हैं तो उनके मानसिक स्वास्थ्य पर असर पड़ता है। आंचल ने कहा कि उनके माता-पिता ने यहां तक पहुंचने में उनका बहुत सहयोग दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article