{"_id":"5f02fe548ebc3e432f25ad29","slug":"women-should-keep-an-eye-on-home-quarantine-jairam","type":"story","status":"publish","title_hn":"होम क्वारंटीन लोगों पर नजर रखें महिलाएं: जयराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होम क्वारंटीन लोगों पर नजर रखें महिलाएं: जयराम
Mon, 06 Jul 2020 04:05 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 06 Jul 2020 04:05 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना की लाभार्थी महिलाओं से आह्वान किया कि वे बाहरी राज्यों से आए होम क्वारंटीन लोगों पर नजर रखें। हिमाचल देश का पहला ऐसा राज्य है, जहां शत-प्रतिशत घरों में एलपीजी गैस कनेक्शन की सुविधा उपलब्ध है। मुख्यमंत्री ने सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग से हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना के लाभार्थियों से बातचीत की। कहा कि पारंपरिक चूल्हे के लिए लकड़ियां एकत्रित करना और खाना बनाना न केवल कष्टदायी था, बल्कि इससे महिलाओं के स्वास्थ्य पर भी विपरीत प्रभाव पड़ रहा था। इस योजना से प्रदेश के 1.36 लाख परिवार लाभान्वित हुए हैं। सरकार ने हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना शुरू करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
इसके अंतर्गत 2,76,243 परिवारों को निशुल्क गैस कनेक्शन दिए गए हैं। कहा कि कोरोना ने हमारे संवाद के तौर-तरीकों को भी बदल दिया है। जिला बिलासपुर की ब्यासा देवी, बालीचौकी की चिंता देवी, भरमौर की मीनू ठाकुर, जिला कांगड़ा की कामिनी देवी, जिला कुल्लू की मीना देवी, जिला सिरमौर की गुलनास, जिला लाहौल-स्पीति की दीपिका, जिला शिमला की श्रेष्ठा, जिला हमीरपुर की सोनिया देवी तथा जिला ऊना की सरोज बाला ने मुख्यमंत्री से अपने अनुभव साझा किए। अतिरिक्त मुख्य सचिव मनोज कुमार ने कहा कि यह योजना ग्रामीण महिलाओं के लिए वरदान साबित हुई है। योजना के संबंध में निदेशक खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति आबिद हुसैन सादिक ने प्रस्तुति दी। मुख्य सचिव अनिल खाची तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
