{"_id":"622761637ca37556976a2e23","slug":"women-s-day-shimla-mary-kom-and-anju-said-do-not-underestimate-yourself-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला दिवस कार्यक्रम शिमला: मैरीकॉम और अंजु बोलीं- अपने आप को कम नहीं समझें महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला दिवस कार्यक्रम शिमला: मैरीकॉम और अंजु बोलीं- अपने आप को कम नहीं समझें महिलाएं
Tue, 08 Mar 2022 07:31 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 08 Mar 2022 07:31 PM IST
सार
कुफरी और चायल में हुए कार्यक्रमों में विश्व चैंपियन मुक्केबाज मैरीकॉम और वर्ल्ड चैंपियनशिप की लंबी कूद स्पर्धा में कांस्य पदक विजेता एथलीट अंजु बॉबी जॉर्ज भी मौजूद रहीं। भारत के दूसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म विभूषण से सम्मानित मैरीकॉम ने अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी के स्तर तक आने के लिए आने वाली चुनौतियों के बारे में बताया।
विज्ञापन
मैरीकॉम और अंजु बॉबी जॉर्ज ।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हिमाचल प्रदेश के कुफरी और चायल में हुए कार्यक्रमों में विश्व चैंपियन मुक्केबाज मैरीकॉम और वर्ल्ड चैंपियनशिप की लंबी कूद स्पर्धा में कांस्य पदक विजेता एथलीट अंजु बॉबी जॉर्ज भी मौजूद रहीं। भारत के दूसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म विभूषण से सम्मानित मैरीकॉम ने अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी के स्तर तक आने के लिए आने वाली चुनौतियों के बारे में बताया। अंजु बॉबी जॉर्ज ने बताया कि कैसे उन्होंने पेरिस में 2003 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में लंबी कूद में कांस्य पदक जीता। दोनों ने महिलाओं को संदेश दिया कि अपने आपको किसी से कम नहीं समझें। आज महिलाएं भी खेलों में नाम चमका रही हैं।
विज्ञापन
एसजेवीएन ने सम्मानित की एचआरटीसी चालक सीमा ठाकुर
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एसजेवीएन ने मंगलवार को एचआरटीसी की एकमात्र महिला चालक सीमा ठाकुर को सम्मानित किया। एसजेवीएन के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक नंद लाल शर्मा ने कहा कि समाज में लैंगिक समानता प्राप्त करने के लिए सीमा ठाकुर जैसे प्रयासों की आवश्यकता है। उन्होंने सीमा ठाकुर को प्रशस्ति पत्र और 25 हजार रुपये का नकद इनाम भी प्रदान किया। चायल में नंद लाल शर्मा ने कहा कि महिलाएं पारंपरिक पूर्वाग्रहों को तोड़कर नई ऊंचाइयों को छू रही हैं।
विज्ञापन