फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   women police constables on duty to control traffic of shimla

यहां का ट्रैफिक कंट्रोल अब बेटियों के हवाले, बखूबी निभा रहीं डयूटी

Thu, 02 Mar 2017 02:11 PM IST
रामेश्वरी ठाकुर/अमर उजाला, शिमला
रामेश्वरी ठाकुर/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 02 Mar 2017 02:11 PM IST
विज्ञापन
women police constables on duty to control traffic of shimla

आमतौर पर थानों में ड्यूटी देने वालीं महिला पुलिस कर्मी अब शहर की ट्रैफिक को कंट्रोल कर रही हैं। चेहरे पर कोई शिकन नहीं। घंटों महिला ट्रैफिक कांस्टेबल शहर की सड़कों पर आपको ट्रैफिक व्यवस्थित करतीं हुईं नजर आएंगी। इस ड्यूटी को लेकर इनमें गजब का उत्साह देखा जा सकता है। इनकी नजरें दोनों तरफ से आ रही गाड़ियों से लग रहे जाम को व्यवस्थित कर रही हैं।

विज्ञापन


ठंड हो, तेज धूप हो या बारिश  ये हरदम अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद नजर आती हैं। सिर पर सफेद हैट, रिफ्लेक्टिव जैकेट, दस्तानें और वायरलेस वॉकी-टॉकी से ट्रैफिक विंग ने इन्हें लैस किया है। अंधेरे में गाड़ियों की लाइट पड़ने से रिफ्लेक्टिव जैकेट चमक उठता है। यह आरक्षियों को यातायात सुचारु रखने में सहायक है। स्कूलों के खुल जाने और विधानसभा सत्र के शुरू हो जाने के बाद शहर में लगातार जाम की समस्या बनी रहती है।
विज्ञापन


शहर की सड़कों पर जाम से निजात दिलाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने दर्जनों महिला आरक्षी तैनात की हैं। बुधवार को ‘अमर उजाला’ की टीम ने ड्यूटी पर तैनात ऐसे कुछ महिला आरक्षी से जानने की कोशिश की कि इस चुनौतीपूर्ण ड्यूटी को कैसे निभा पाती हैं। जिसमें घंटों खड़े रहकर शहर की यातायात व्यवस्था का देेखना पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैफिक संभालना अच्छा अनुभव: मंजू

women police constables on duty to control traffic of shimla

हाईकोर्ट के समीप ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात आरक्षी मंजू का कहना है कि शहर का ट्रैफिक संभालना अच्छा अनुभव है। शहर में जाम की समस्या अकसर बनी रहती है, ऐसे में ड्यूटी मुस्तैदी से करनी पड़ती है। 

ड्यूटी से आत्मविश्वास बढ़ा: अनु
विक्ट्री टनल के समीप ड्यूटी पर तैनात आरक्षी अनु ने बताया कि वह चार साल से ट्रैफिक व्यवस्था को देख रही हैं। इसमें विभाग पूरा सहयोग करता है। दिन भर पब्लिक से डील करना पड़ता है। इससे आत्मविश्वास बढ़ा है। 

साहस हो तो कुछ भी नहीं मुश्किल: सुनीता
विधानसभा के पास ड्यूटी पर तैनात महिला आरक्षी सुनीता ने बताया कि अगर साहस को तो कुछ भी करना मुश्किल नहीं होता है। जब वह वर्दी पहनती हैं तो नए उत्साह का संचार होता है। 

ट्रैफिक कंट्रोल करना चुनौतीपूर्ण काम: सरोज
रेलवे स्टेशन के समीप ड्यूटी दे रही सरोज ने बताया कि शहर का ट्रैफिक कंट्रोल करना एक चुनौतीपूर्ण काम है। दिन भर तरह-तरह के लोगों से बात करनी पड़ती है। पिछले साल उन्हें बेहतरीन ट्रैफिक कंट्रोल करने के लिए इनाम भी मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed