फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Women Officers Conference, shimla IPS Preeti Chowdhary said that no one wants to marry a female policeman

Women Officers Conference: आईपीएस प्रीति बोलीं- महिला पुलिस कर्मी से कोई नहीं करना चाहता शादी

Tue, 23 Aug 2022 10:38 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 23 Aug 2022 10:38 AM IST
सार

 महिला अधिकारियों के राष्ट्रीय सम्मेलन के दूसरे व अंतिम दिन राजस्थान की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रीति चौधरी ने अपना दर्द बयान किया। उन्होंने बताया कि सब इंस्पेक्टर बनने के बाद उनसे कोई शादी नहीं करना चाहता था। 

विज्ञापन
Women Officers Conference, shimla IPS Preeti Chowdhary said that no one wants to marry a female policeman
महिला अधिकारियों का राष्ट्रीय सम्मेलन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश की महिला पुलिस कर्मचारियों को कार्यालयों या फील्ड में ही नहीं, परिवार और समाज में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। महिला अधिकारियों के राष्ट्रीय सम्मेलन के दूसरे व अंतिम दिन राजस्थान की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रीति चौधरी ने अपना दर्द बयान किया। उन्होंने बताया कि सब इंस्पेक्टर बनने के बाद उनसे कोई शादी नहीं करना चाहता था। शादी के लिए जो रिश्ते आते थे, उन्हें लगता था - पुलिस वाली है, ड्यूटी के लिए ज्यादातर घर से बाहर ही रहना पड़ेगा। रिश्ते के लिए उनके परिवार को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इसके बाद राज्य सिविल सेवा परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद वह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पद पर तैनात हुईं।

विज्ञापन


वहीं, दिल्ली पुलिस की सहायक उप निरीक्षक मीनाक्षी राठी की बेटी इशिता ने इस साल यूपीएससी में आठवां रैंक हासिल किया। उन्हें भी अपनी बेटी को शिक्षित करने के लिए ससुराल वालों के विरोध का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद पुलिस महिला अधिकारियों ने खुद को अपनी बेटियों को इतना मजबूत बनाया कि उन्होंने बर्मिंघम में देश को मेडल दिलाने के अलावा बैडमिंटन और अन्य खेलों में देश का नाम रोशन किया है। देश की पहली महिला अधिकारियों में शामिल मंजरी जहरुर ने कहा कि पहले महिला कर्मी को अपनी योग्यता साबित करनी पड़ती थी।
विज्ञापन


उन्हें हल्के में लिया जाता था। अब हालात बदल रहे हैं। आज पुलिस में महिलाएं तेजी से ऐसा कार्य कर रही हैं, जिन्हें अब तक केवल पुरुषों के लिए माना जाता था। पुलिस सेवा में होने के बावजूद महिलाओं को स्त्रीत्व और परिवार देखभाल के महत्व को बनाए रखना चाहिए। चंडीगढ़ पुलिस के निरीक्षक तकदीर सिंह मलिक ने अपनी बेटी मोनिका को एक अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी बनाया। वर्ष 2022 के कॉमनवेल्थ खोलों में कांस्य पदक जीता है। गुजरात पुलिस के सहायक उप निरीक्षक इरफान मीर की 17 वर्षीय बेटी तसनीन मलिक वर्तमान में दुनिया की नंबर वन जूनियर बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। दिल्ली पुलिस की सहायक उप निरीक्षक अमृता सिंह वर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में जूडो की सिल्वर मेडलिस्ट तुलिका मान की मां हैं। माउंट एवरेस्ट समेत सात चोटियों को फतह करने वाली अपर्णा कुमार ने असफलताओं से नहीं डरने को प्रोत्साहित किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed