फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Women have been shaping societies since ages said cm sukhvinder singh sukhu

CM Sukhu: क्रिकेटर रेणुका ठाकुर, स्कीइंग खिलाड़ी आंचल समेत 12 महिलाएं सम्मानित, पुरस्कार राशि एक लाख की

Mon, 06 Mar 2023 07:29 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 06 Mar 2023 07:29 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हिमाचल प्रदेश महिला विकास प्रोत्साहन पुरस्कार की राशि 21,000 से बढ़ाकर एक लाख रुपये  करने की घोषणा की।

विज्ञापन
Women have been shaping societies since ages said cm sukhvinder singh sukhu
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर रेणुका ठाकुर, स्कीइंग खिलाड़ी आंचल ठाकुर समेत 12 महिलाओं को प्रदेश स्तरीय महिला दिवस समारोह के दौरान सम्मानित किया गया। समाजसेवा, शिक्षा, खेल, स्वास्थ्य, कला और संस्कृति के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए मुख्यमंत्री ने इन महिलाओं को पुरस्कृत किया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने समाज सेवा के कार्यों के लिए लेखिका डॉ. देव कन्या ठाकुर, नशे के खिलाफ जागरूक करने के लिए संगीता खुराना और स्वास्थ्य कार्यक्रम सफलतापूर्वक चलाने के लिए लिए डॉ. अन्वेषा नेगी को हिमाचल प्रदेश महिला विकास प्रोत्साहन पुरस्कार से सम्मानित किया। खेलों व अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए विभिन्न जिलों की महिलाओं और बेटियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


पैरा सिटिंग वॉलीबाल के लिए रचना कुमारी और माला भगती, लेखन के लिए रेखा तथागत, एथलेक्टिस के लिए मंजू, पर्वतारोहण के लिए बलजीत कौर और स्कीइंग के लिए आंचल ठाकुर को सम्मानित किया। वॉलीबाल के लिए आयुषी भंडारी, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए रेणुका सिंह ठाकुर और एथलेक्टिस के लिए सुमन को भी इस पुरस्कार से नवाजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


समारोह के दौरान क्रिकेटर रेणुका ठाकुर मौजूद नहीं रहीं। रेणुका आजकल आईपीएल में खेल रही हैं। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि रेणुका के घर पुरस्कार पहुंचाया जाएगा।

महिला विकास प्रोत्साहन पुरस्कार की राशि 21 हजार से बढ़ा एक लाख की
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हिमाचल प्रदेश महिला विकास प्रोत्साहन पुरस्कार की राशि 21,000 से बढ़ाकर एक लाख रुपये और जिला स्तरीय पुरस्कारों की राशि 5,000 रुपये से बढ़ाकर 25,000 रुपये करने की घोषणा की। सोमवार को राज्य अतिथिगृह पीटरहॉफ शिमला में राज्य स्तरीय महिला दिवस समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने सुख-आश्रय कोष की वेबसाइट और हिम-पूरक पोषाहार पुष्टि एप का विधिवत शुभारंभ भी किया।

मुख्यमंत्री अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राज्य स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि थे। उन्होंने कहा कि समाज को दिशा देने में महिलाओं का सदैव ही उल्लेखनीय योगदान रहा है। महिलाएं माता, बेटी, पत्नी और बहन के रूप में अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करती हैं। कांग्रेस की पहली महिला अध्यक्ष सरोजनी नायडू से लेकर देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने महिलाओं को नेतृत्व करने की प्रेरणा दी।

कहा कि प्रतिभा पाटिल देश की पहली राष्ट्रपति बनीं और आज द्रौपदी मुर्मू इस पद को सुशोभित कर रही हैं। इससे पहले, मुख्यमंत्री ने स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं की प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना से संबंधित जानकारी पर आधारित प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रही। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की सचिव एम सुधा देवी ने मुख्यमंत्री एवं गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। विभाग के निदेशक राहुल कुमार ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री की पत्नी कमलेश ठाकुर, विधायक नंद लाल, हरीश जनारथा, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, मुख्यमंत्री के विशेष कार्यकारी अधिकारी गोपाल शर्मा और अन्य गणमान्य मौजूद रहे।


हमें छोड़नी होगी पुरूष प्रधान मानसिकता: शांडिल
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. (कर्नल) धनीराम शांडिल ने कहा कि आठ मार्च को होली के पर्व के दृष्टिगत यह आयोजन छह मार्च को किया जा रहा है। हमारे देश में नारी को देवी का दर्जा दिया गया है। हमारा संविधान भी महिलाओं को समानता का हक देता है। उन्होंने नारी सशक्तीकरण पर एक कविता के कुछ अंश भी पढ़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed